रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ आलिया भट्ट भी नजर आई हैं। सभी ने इस फिल्म में बेहतरीन अदाकारी निभाई है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक कलेक्शन कर रही है। देशभर में तो फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 200 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब रणवीर के सभी फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर रणवीर के साथ 'डॉन 3' की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। रणवीर ने इसके लिए एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शूट किया है, जिसे 2-3 दिनों में लॉन्च किया जाएगा।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बात डॉन की छिड़ी है तो इसमें सबसे पहला नाम अमिताभ बच्चन का आता है और फिर इसके बाद शाहरुख खान डॉन के रीमेक में नजर आए। उन्होंने डॉन और डॉन 2 दोनों में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद काफी दिनों से डॉन 3 को लेकर चर्चा हो रही थी। पहले तो कहा जा रहा था कि इस फिल्म में शाहरुख खान ही लीड रोल में नजर आएंगे लेकिन बाद में इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है।
इसे भी पढ़ें- Ranveer Singh: 'रॉकी और रानी' के बाद रणवीर सिंह को मिल रहे हैं लव लेटर्स, एक्टर ने किया खुलासा
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान के बाद अब रणवीर डॉन बनने के लिए तैयार हैं। खबर है कि फरहान ने इस फिल्म की घोषणा करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। वह तीसरे पार्ट का धमाकेदार एलान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'डॉन 3' का टीजर इसी हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का टीजर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डॉन 3 को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसके ट्रेलर को ओएमजी 2 के साथ भी जारी किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल ऑफिशियल तौर पर कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। कहा तो यह भी जा रहा है कि रणवीर बैजू बावरा की शूटिंग के बाद डॉन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे।
5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'सिंघम' के तीसरे भाग 'सिंघम 3' में देखा जाएगा। रणवीर की झोली में शंकर की फिल्म 'अपरिचित' का हिंदी रीमेक है। फिलहाल, रणवीर सिंह अपनी हालिया रिलीज फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी हैं।