बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने लॉकडाउन में एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) को देश की आधिकारिक भाषा घोषित करने के लिए एक अभियान चलाया है। इसके लिए रणवीर एक ऐसी याचिका पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य इस मुहिम के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
इस भाषा को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा बनाना चाहते हैं रणवीर सिंह, लोगों से की अभियान में जुड़ने की अपील
रणवीर सिंह ने इस अभियान के लिए लोगों से समर्थन भी मांगा है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रैपर- कवि स्पिटफायर के वार्तालाप का एक सांकेतिक भाषा का वीडियो जारी करते हुए उन्होंने लोगों से इसमें साथ देने की अपील की है।
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो साझा करते हुए लिखा है, "यह हमारी सांकेतिक भाषा का पहला वीडियो है 'वार्तालाप'। हम इसे इस उम्मीद के साथ जारी कर रहे हैं कि यह ट्रैक भारतीय सांकेतिक भाषा को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा बनाने में अधिक बातचीत को ट्रिगर करेगा। आप इसे सुनें और हमें उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा।"
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
याद दिला दें कि बीते दिनों रणवीर ने अपनी बचपन की एक तस्वीर साझा की थी। इसमें वो WWF रेसलर हल्क होगन की तरह पोज दे रहे थे। तस्वीर के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'तुम क्या करोगे जब तुम्हारे ऊपर Hulkamania चढ़ा हुआ हो। उस दिन को याद करते हुए जब WWF जिंदगी हुआ करता था। मेरी दीवार पर हल्क होगन का पोस्टर हुआ करता था।'
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
इसके अलावा रणवीर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपनी एक तस्वीर साझा की थी, इसमें वो अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे थे। बता दें कि रणवीर की आने वाली फिल्म '83' है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे कपिल देव की जिंदगी पर आधारित है। कपिल देव का किरदार रणवीर निभा रहे हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। फिल्म को कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं।
मलाइका ने 'बेबो' को बताए गर्मियों में ये किए हैं बदलाव, करीना बोलीं- 'जूस को वाइन से नहीं बदल सकते'