बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी की थी। वहीं, इन दिनों कपल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिस वजह से फैंस चिंतित हो गए थे। दरअसल, एक ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि दीपिका और रणवीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अब इस खबर पर अभिनेता का रिएक्शन सामने आया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की, जिसके बाद से ही फैंस काफी खुश हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल होते इस ट्वीट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी, जो अब रणवीर सिंह के बायन के बाद से दूर हो गई है। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता कहते नजर आ रहे हैं कि टचवुड...हम दोनों 2012 में मिले और डेटिंग शुरू की। इस साल हम दोनों को साथ में 10 साल हो गए हैं।