दीपिका-रणवीर की शादी के दस दिन बाद अब रणवीर की प्यारी बहन भैया-भाभी के लिए पार्टी कर रही हैं। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में यह पार्टी है जिसकी तैयारी सुबह से चल रही है। ऐसे में ट्टिटर पर इस पार्टी हॉल की एक वीडियो सामने आई है जिसमें हॉल को सजाते हुए दिखाया जा रहा है...तो आइए देखते हैं ये वीडियो..
भैया-भाभी रणवीर-दीपिका के लिए बहन ने इस आलीशान होटल में रखी पार्टी, देखिए अंदर का ये वीडियो
बता दें कि इससे पहले रणवीर और दीपिका बंगलूरू से एक ग्रैंड रिसेप्शन करके मंबई लौटे थे। इस पार्टी के बाद रणवीर 28 नवंबर और 1 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।
🎥| the Preparations for today’s party that will be Hosted by Ranveer’s Sister Ritika for the Newlyweds 💗 pic.twitter.com/swSM6ve8KN
बंगलूरू रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर एक बार फिर रॉयल लुक में नजर आए थे । दीपिका ने गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी। ये साड़ी दीपिका की मां ने उन्हें गिफ्ट की थी। साड़ी बेंगलुरु के अंगाड़ी गैलेरिया से ली गई है। रॉयल टच देते हुए दीपिका ने शाही मोतियों का हार, माथे पर सिंदूर और बालों का टाइट बन बनाया।
A post shared by Ranveer singh FC ♥️ (@ranveersinghtbt) on
वहीं रणवीर सिंह ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए। सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन की बात करें तो यूजर्स को लग रहा है कि दीपिका और रणवीर ने अनुष्का-विराट का लुक कॉपी किया। इस फंक्शन में दीपिका और रणवीर के रिश्तेदारों के अलावा स्पोर्ट्स जगत से भी कई सेलेब्रिटीज पहुंचे थे।
23- المعاريس مع أهلهم في الاستقبال. 😍 pic.twitter.com/Obw3C9ZhjA
— RS ArabFC #Ladkewale 🤵🏻 (@RSHotWorld) November 21, 2018
पार्टी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले और पीवी सिंधु खास चर्चा में रहे थे पूरे रिसेप्शन में एक और शख्स था जो खूब लाइम लाइट में आईं। ये थीं रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण । जी हां, दीपिका की बहन अनीशा वैसे तो लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन इस बार वो अपनी ड्रेस और लुक की वजह से चर्चा में आ गईं ।