अपने भाई फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ काम करती रहीं जोया अख्तर ने फिल्म गली बॉय से अपना अलग प्रोडक्शन हाउस टाइगर बेबी फिल्म्स शुरू किया। इस कंपनी में जोया अख्तर को निर्देशक रीमा कागती का भी साथ मिला है। अब 'टाइगर बेबी फिल्म्स' का इंस्टाग्राम पर बेहद कूल अंदाज में स्वागत किया गया है। इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर उनका स्वागत करते हुए, बॉलीवुड की तमाम टॉप हस्तियों के साथ बहुत मजेदार तस्वीरें अपलोड की हैं।
2 of 4
Ranveer Singh,Gauri Khan, Anil Kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
इन तस्वीरों में रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, फरहान अख्तर, कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान काटर, गौरी खान, अनिल कपूर, रीमा कागती, कोंकणा सेन शर्मा, अभय देओल जैसी तमाम हस्तियां टाइगर के सिर के साथ नजर आ रहीं हैं। इनके अलावा, मेड इन हेवन फेम अर्जुन माथुर और सोभिता धुलिपाला, गली बॉय फेम रैपर नेज़ी जैसी अन्य हस्तियों ने भी ज़ोया अख्तर के टाइगर बेबी फिल्म्स का इंस्टाग्राम पर स्वागत किया है।
3 of 4
Siddhant Chaturvedi, Katrina Kaif, ishaan khatter
- फोटो : anar ujala mumbai
दिन की शुरुआत में,जोया और रीमा दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की थी जिसमें खुद के चेहरे को टाइगर के सिर से रिप्लेस किया। इसी के बाद, इंस्टाग्राम पर अब तक का सबसे अनूठा स्वागत देखने मिला। अगर आप इन टॉप स्टार्स को फॉलो करते हैं, और जब आप अपना इंस्टा फीड खोलेंगे, तो आपको टाइगर बेबी का चेहरा देखने मिलेगा।
4 of 4
Alia Bhatt,Abhay Deol,Kalki Koechlin
- फोटो : amar ujala mumbai
प्रोडक्शन हाउस 'टाइगर बेबी' व्यवसाय में अधिक पुराना नहीं है, लेकिन अपने दमदार काम के साथ खूब वाहवाही बटोर चुका है। फिर चाहे, भारत की सबसे लोकप्रिय वेब श्रृंखला में से एक, मेड इन हेवन में उनका काम हो या फिर ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि पाने वाली फ़िल्म 'गली बॉय', टाइगर बेबी ने हर प्लेटफॉर्म पर अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।