{"_id":"5af28e734f1c1b54098b8dae","slug":"ranveer-singh-dance-video-goes-viral-at-sonam-anand-wedding-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम-आनंद के रिसेप्शन में रणवीर सिंह के दिल में हुई 'खलीबली', शाहरुख-अनिल के साथ कहा 'दिल धड़कने दो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम-आनंद के रिसेप्शन में रणवीर सिंह के दिल में हुई 'खलीबली', शाहरुख-अनिल के साथ कहा 'दिल धड़कने दो'
Wed, 09 May 2018 12:24 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
Link Copied
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में बॉलीवुड हस्तियों ने जमकर डांस किया और इस खास मौके को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। शाहरुख, सलमान से लेकर सोनम के पिता और मशहूर एक्टर अनिल कपूर भी जमकर नाचे। वहीं सबकी निगाहे रणवीर सिंह पर जाकर टिकी जिन्होंने बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर ऐसी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी जिसने सभी का दिल जीत लिया।
Trending Videos
2 of 5
Ranveer Singh
जबरदस्त एनर्जी के लिए जाने जाने वाले एक्टर रणवीर सिंह हमेशा ही कुछ अलग करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब वो सोनम और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में पहुंचे। इस खास मौके पर रणवीर सिंह ने अनिल कपूर और शाहरुख खान के साथ जमकर डांस किया।
3 of 5
Ranveer Singh
यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, रणवीर पर डांस का खुमार ऐसा चढ़ा कि वह कोट उतारकर डांस फ्लोर पर आ गए। रणवीर सिंह ने कई गानों पर डांस किया जिसमें 'पद्मावत' का खलीबली गाना भी शामिल है। जिसमें रणबीर के एक्शन को अनिल कपूर और बॉलीवुड के किंग खान कॉपी करते हुए नजर आए।
इसके साथ ही रणवीर सिंह बचना ऐ हसीनो, ततड़ ततड़, कोई मिल गया के अलावा दिल धड़कने दो गाने पर जमकर नाचे। रणवीर जब भी डांस फ्लोर पर आते हैं तो अपने डांस से मानो आग ही लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा सोनम और आनंद के रिसेप्शन में देखा गया।
रणवीर के अलावा सलमान-शाहरुख की जोड़ी ने खूब मस्ती की और बॉलीवुड के कई गानों पर जमकर थिरके। यहां तक कि इन दोनों स्टार ने सोनम कपूर की मां के लिए करण-अर्जुन फिल्म का हिट गाना 'ये बंधन तो' भी गाया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने खूब पसंद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।