क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से गहरा कनेक्शन रहा है। आम लोगों के साथ ही सेलिब्रिटीज भी क्रिकेट के दीवाने हैं। ऐसी ही दीवानगी का आलम देखने को मिला जब रणवीर सिंह एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान क्रिकेट की दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।
सचिन के लिए रणवीर सिंह ने खर्च कर दिए डेढ़ लाख से ज्यादा रुपए, क्या अब जीत पाएंगे 'वर्ल्ड कप'
रणवीर सिंह इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। रणवीर ने इस इवेंट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'गॉड ऑफ किक्रेट।' साथ ही उन्होंने फिल्म 83 को हैशटैग किया। बता दें कि रणवीर सिंह फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे।
GOD OF CRICKET ! @sachintendulkar 🏏🇮🇳❤️🙏🏽 @83thefilm @kabirkhankk #83squad
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
कार्यक्रम में सचिन के अलावा क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स, और वसीम अकरम पहुंचे। तीनों ने एक बैट पर साइन किया। इस बैट की बोली लगनी शुरू हुई तो रणवीर सिंह ने सबसे ज्यादा कीमत देकर इसे 2000 पाउंड यानी करीब 1.75 लाख रुपए में खरीदा।
रणवीर के चेहरे पर बैट को खरीदने की खुशी तो थी ही साथ ही वो क्रिकेटर्स से मिलकर भी काफी खुश दिखे। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विवियन रिचर्ड्स और शेन वॉर्न के साथ की तस्वीरें भी शेयर कीं।