इन दिनों रणवीर सिंह की सफलता सातवें आसमान को छू रही है। बीते वर्ष 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म सिम्बा ने तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया और अब खबर है कि वह निर्देशक कबीर खान के साथ बायोपिक 83 की शूटिंग के लिए एक कदम आगे बढ़ा चुके हैं। इसके लिए दोनों को मुंबई के एक ग्राउंड में देखा गया जहां फिल्म की शूटिंग की जानी है। बता दें कि रणवीर सिंह 83 में फिल्म महान क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
2 of 5
ranveer singh
- फोटो : twitter
बता दें कि इस साल (2019) रणवीर सिंह की पहली फिल्म गली ब्वॉय रिलीज होने जा रही है। फिल्म 18 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुचेगी। फिल्म में रणवीर का किरदार एक स्ट्रीट रैपर का है। साथ ही आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खबर है कि साल 2017 में ही रणवीर सिंह ने इस बात का ऐलान किया था कि वह 1983 के वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित फिल्म करेंगे जिसमें वह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।
ऐसे में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें फिल्म 83 के निर्देशक कबीर खान और रणवीर सिंह मुंबई के एक ग्राउंड में स्पॉट हुए हैं। इस दौरान रणवीर सिंह को स्पोर्टी लुक में देखा गया। गौरतलब है कि बीते वर्ष इस बात का खुलासा हुआ था कि बायोपिक '83' 5 अप्रेल 2019 को रिलीज होगी।
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि रणवीर सिंह की अगली फिल्म '83' (जो कि 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बनी है) के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क किया गया था। फिल्म के निर्माताओं ने दीपिका से इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार करने के लिए गुजारिश की थी। निर्माताओं का कहना था कि ये काम दीपिका सात दिन में भी पूरा कर सकती हैं।
इस पर दीपिका पादुकोण के करीबी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया था कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर दीपिका की जो ब्रांड वैल्यू है, उसे वह किसी स्पेशल एपीयरेंस के जरिए कमजोर नहीं करना चाहतीं। 'पद्मावत' के बाद दीपिका की जो भी फिल्म आएगी, उसके लिए फिल्म वितरकों ने अभी से गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। वहीं, रणवीर सिंह ने भी अपनी फिल्म '83' के निर्माताओं को साफ कर दिया है वह इस बारे में दीपिका पर किसी तरह प्रेशर नहीं बनाएंगे। दीपिका की फिल्मों को लेकर जो भी फैसला होगा, वह दीपिका का अपना फैसला होगा।