फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan Career 13 Films In 8 Years Only 4 Hits Can Udta Teer Revive Her Career

सारा अली खान का करियर: 8 साल में 13 फिल्में और 4 हिट; क्या अभिनेत्री के करियर में पंख लगा पाएगी ‘उड़ता तीर’?

Thu, 22 Oct 2026 08:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 22 Oct 2026 08:30 AM IST
सार

Sara Ali Khan Career: अभिनेत्री सारा अली जल्द ही फिल्म 'उड़ता तीर' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले अभिनेत्री 'पति पत्नी और वो दो' में नजर आईं थीं। 'उड़ता तीर' से पहले नजर डालें सारा के फिल्मी करियर पर। 

विज्ञापन
Sara Ali Khan Career 13 Films In 8 Years Only 4 Hits Can Udta Teer Revive Her Career
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले नजर डालिए सारा की हिट और फ्लॉप फिल्मों की एक लिस्ट पर और जानिए क्या ये आने वाली फिल्म सारा के करियर ग्राफ को उंचाई दे पाएगा। 
विज्ञापन


पटौदी परिवार से ताल्लुक
सारा अली खान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा का जन्म 12 अगस्त 1995 को हुआ था। वह पटौदी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सारा अली खान ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से इतिहास और राजनीति विज्ञान में डिग्री हासिल की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
विज्ञापन
Trending Videos

Sara Ali Khan Career 13 Films In 8 Years Only 4 Hits Can Udta Teer Revive Her Career
केदारनाथ फिल्म में सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
डेब्यू ईयर में दी दो बड़ी फिल्में
साल 2018 में उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। फिल्म को दर्शकों से और क्रिटिक्स के काफी प्यार मिला था। सुशांत और सारा की जोड़ी को भी काफी सराहा गया था। 

'केदारनाथ' के बाद सारा अली खान उसी साल फिल्म 'सिंबा' में नजर आईं। रणवीर सिंह के साथ उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। शुरुआत में ही दो हिट फिल्में देने के चलते सारा चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं। 
विज्ञापन

Sara Ali Khan Career 13 Films In 8 Years Only 4 Hits Can Udta Teer Revive Her Career
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिर लगा करियर पर ब्रेक
हालांकि इन दो फिल्मों के बाद सारा के करियर को एक बड़ा धक्का लगा। 2020 में कार्तिक आर्यन के साथ आई 'लव आज कल' और वरुण धवन के साथ आई 'कूली नंबर 1' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और क्रिटिक्स की ओर से भी फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यू सामने आए। 

2018 के 5 साल बाद विक्की कौशल के साथ आई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' से सारा ने थोड़ी राहत की सांस ली होगी, क्योंकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियली हिट साबित हुई थी। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में केवल एक फिल्म का हिट होना काफी नहीं होता है।

इसके बाद सारा की आई सभी 3 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई। इनमें- 'स्काई फोर्स', 'मेट्रो इन दिनों' और 'पति-पत्नी और वो दो' शामिल हैं। इसका मतलब है कि डेब्यू ईयर में दो सफल फिल्में देने के बाद सारा के लिए आने वाला कोई साल खास नहीं रहा। सारा ने इस बीच कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया, कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं, लेकिन उन्हें वो फिल्म नहीं मिल पाई, जो उनके करियर के लिए माइलस्टोन साबित हो सके। 
विज्ञापन

Sara Ali Khan Career 13 Films In 8 Years Only 4 Hits Can Udta Teer Revive Her Career
सारा अली खान का करियर - फोटो : अमर उजाला
ओटीटी पर भी आजमाई किस्मत
इस बीच सारा ने अपने करियर में ऐसी फिल्में भी कीं, जो ओटीटी पर रिलीज हुईं। साल 2021 में सारा फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष ने काम किया। फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक प्यार मिला।

2021 में सारा 'गेसलाइट' फिल्म में नजर आईं, जिनमें उनके साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में थे। इसके अलावा इसी साल उनकी एक और मल्टीस्टारर फिल्म 'मर्डर मुबारक' भी आई। दोनों ही फिल्में दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पाईं।

Sara Ali Khan Career 13 Films In 8 Years Only 4 Hits Can Udta Teer Revive Her Career
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
अब 'उड़ता तीर' से उम्मीद
अब सारा अली खान को अपनी आने वाली फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी। 'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आकाश कौशिक ने किया है।

यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर बताई जा रही है। फिल्म शुक्रवार, 23 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि क्या उड़ता तीर सारा को फिल्म केदारनाथ जैसी ऊंचाई तक ले जा पाती है या ये भी एक औसत फिल्म बनकर रह जाती है।  

ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा: 16 साल में 31 फिल्में, मात्र 6 हिट; क्या अगली फिल्म से उबरेगा करियर? सिनेमाई सफर पर डालें नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed