इन दिनों एक ही शख्स खबरों में है। वो हैं इंटरनेट सनसनी रानू मंडल (Ranu Mondal)। रानू की हैवी मेकअप वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के साथ ही लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। रानू के मेकअप को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो भागों में बंटा हुआ है। एक वो जो उनका मजाक उड़ा रहा है दूसरा वो जो उनके सपोर्ट में खड़ा है।
हैवी मेकअप के साथ रानू मंडल का एक और वीडियो आया सामने, रैंप वॉक के बाद यहां जा बैठीं
जो तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है वो कानपुर में हुए एक इवेंट की है जहां उन्होंने रैंप वॉक भी किया। इस रैंप वॉक का वीडियो जब लोगों के सामने आया तो किसी को यकीन नहीं हुआ कि हैवी मेकअप के पीछे रानू का चेहरा है। अब रानू मंडल का एक नया वीडियो सामने आया है।
A post shared by Rj Sugandha (@rjsugandha) on
ये वीडियो है तो उसी इवेंट के बाद का लेकिन शायद अब तक आपने न देखा हो। रानू मंडल रैंप वॉक के बाद एक रेडियो के स्टूडियो पहुंचीं थी। इस दौरान भी रानू हैवी मेकअप में ही नजर आईं। स्टूडियो में उन्होंने एक बार फिर से 'तेरी मेरी कहानी' गाया। बता दें हिमेश रेशमियां के साथ रानू का ये गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था।
बता दें उत्तर प्रदेश के कानपुर में रानू मंडल को एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में बुलाया गया था। वहीं की लोकल मेकअप आर्टिस्ट ने उनका मेकअप किया था। इस मेकअप आर्टिस्ट का नाम संध्या बताया जा रहा है। उस मेकअप आर्टिस्ट ने रानू के चेहरे पर इतना हैवी मेकअप कर दिया कि उनका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।
बता दें कि रानू मंडल मौजूदा समय में एंटरटेनमेंट की दुनिया में सेंसेशन बन चुकी हैं। पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के मशहूर गीत 'एक प्यार का नगमा है' को गाकर रानू रातोंरात इंटरनेट पर छा गई थीं। इसके बाद उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाया। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो भी बतौर गेस्ट बुलाई गई हैं। रानू मंडल को कई पब्लिक इवेंट में भी देखा गया है।