रेलवे स्टेशन में गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल अब मशहूर हो चुकी हैं। हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। रानू मंडल इतनी फेमस हुईं कि उनपर बायोपिक भी बनने जा रही है। अब रानू के पास अपना पर्सनल मैनेजर भी है । ऐसे में रानू मंडल के हजारों फैन भी बन गए हैं ।
2 of 6
Ranu Mondal
- फोटो : social media
हाल ही में रानू मंडल अपने गानों की वजह से नहीं बल्कि फैन और मीडिया को एटिट्यूड दिखाने की वजह से चर्चा में आ गईं । रानू मंडल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मीडिया को एटिट्यूड दिखाने की वजह से रानू को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है ।
3 of 6
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
4 of 6
ranu mondal
- फोटो : social media
बता दें कि जब मीडिया उनसे सवाल पूछता है तो वो कुछ खाते हुए उनकी बातों को नजर अंदाज कर देती हैं। इस वीडियो में रिपोर्टर रानू से उनकी तारीफ करते हुए सवाल पूछती है कि सपने सच होते है, आपको इतने बड़े पैमाने पर सफलता मिली है... क्या आपको यकीन हो गया है ।
5 of 6
Ranu Mondal
- फोटो : instagram
रानू पहले तो अपने बैग से निकालकर कुछ खाती हैं और फिर इधर-उधर देखकर कहती हैं कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया। इसके बाद रिपोर्टर अपने सवाल को दोबारा पूछती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद रानू को एक बार फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।