{"_id":"5d62c4d68ebc3e93d76c2ad2","slug":"ranu-mondal-sung-lata-mangeshkar-song-become-star-but-lyricist-santosh-anand-living-oblivion-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लता के गाए गीत से रानू बनीं स्टार पर आज भी गुमनाम जिंदगी बिता रहे इस गाने के गीतकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लता के गाए गीत से रानू बनीं स्टार पर आज भी गुमनाम जिंदगी बिता रहे इस गाने के गीतकार
Mon, 26 Aug 2019 12:10 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal,Santosh Anand
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर के गाए गीत 'एक प्यार का नगमा है' को गाकर सड़क से मायानगरी की तरफ कूच करने वाली रानू मंडल आज भले ही स्टार बन गईं हों लेकिन इस गाने से जुड़े एक शख्स अभी भी संघर्ष से भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। इस गाने को अपनी आवाज देने वाली रानू मंडल आज बेहतर हालातों में हैं लेकिन इस गाने को लिखने वाले संतोष आनंद आज भी गुमनामी से भरा जीवन जी रहे हैं।
गीतकार संतोष आंनद।
- फोटो : file photo
एक कवि सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे संतोष आनंद ने कहा कि लोगों के फोन आ रहे हैं कि एक भीख मांगने वाली महिला को आपका गाना गाकर हिमेश की फिल्म में काम मिल गया लेकिन मेरे पास तो स्मार्टफोन भी नहीं है कि मैं उसका गाया हुआ सॉन्ग देख सकूं।
पढ़ें: PM मोदी पर खुलासे से लेकर ऐश्वर्या को फिल्म से निकालने तक, जानें मधुर भंडारकर के चर्चित किस्से
पढ़ें: PM मोदी पर खुलासे से लेकर ऐश्वर्या को फिल्म से निकालने तक, जानें मधुर भंडारकर के चर्चित किस्से
संतोष आनंद
- फोटो : SELF
संतोष आनंद ने कहा कि मैंने 1995 के बाद ही फिल्मों में गीत लिखना बंद कर दिया था, लेकिन बेटे और बहू के सुसाइड के बाद मैंने खुद को घर में कैद कर लिया। कुछ टाइम बाद कुछ दोस्तों की रिक्वेस्ट पर मंच पर दोबारा गीतों को सुनाना शुरू किया, लेकिन आज के सॉन्ग्स में अब वो बात नहीं है। कला पर बाजार हावी हो चुका है। घर के खर्चे चलाने के लिए कवि सम्मेलनों में आता हूं। मेरी पूरी जिंदगी स्ट्रगल में बीती है। साहित्य बैकग्राउंड था इसलिए अच्छे गीत दे पाया। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के साथ मेरी जोड़ी सबसे हिट रही है।
पढ़ें: स्टेशन पर गाने वाली महिला ने हिमेश रेशमिया संग की रिकॉर्डिंग, यूजर ने कहा- 'दूसरी लता मंगेशकर'
पढ़ें: स्टेशन पर गाने वाली महिला ने हिमेश रेशमिया संग की रिकॉर्डिंग, यूजर ने कहा- 'दूसरी लता मंगेशकर'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
संतोष आनंद को लेकर मनोज मुंतसिर ने भी ट्वीट किया है। गौरतलब है कि हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म का नाम हैप्पी हार्डी एंड हीर है। रानू इस फिल्म में तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गाने जा रही हैं। हिमेश ने हाल ही में रानू के साथ स्टूडियो में ये गाना रिकॉर्ड किया है।
मैं बहुत ख़ुश हूँ कि रानू मंडल जी संतोष आनंद जी का लिखा हुआ गीत, ‘ज़िंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है’ गाकर रातों रात social media star बन गयीं। लेकिन क्या कोई Channel, कोई Music Director, कोई Santa Clause कोई Robin Hood, #SantoshAnand जी की भी ख़बर लेगा ? देखते हैं..!!! pic.twitter.com/GIgCemoyRG
— Manoj Muntashir (@manojmuntashir) August 26, 2019