फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt can enter in sanjay leela bhansali inshallah and shahrukh khan can replace salman

इंशाअल्लाह: क्या फिर शुरू होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म? सलमान नहीं, अब आलिया के अपोजिट नजर आएगा यह सुपरस्टार

Mon, 05 Oct 2026 06:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Oct 2026 06:17 PM IST
सार

Alia Bhatt In Film Inshallah: फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के बाद आलिया भट्ट अब संजय लीला भंसाली की एक और फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि, यह कोई नई फिल्म नहीं बल्कि वह फिल्म है जिसकी भंसाली कुछ साल पहले घोषणा करके बंद कर चुके हैं।

विज्ञापन
alia bhatt can enter in sanjay leela bhansali inshallah and shahrukh khan can replace salman
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली - फोटो : Youtube @bhansaliproductions

विस्तार

हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की घोषणा हुई है। फिल्म में आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आएंगी। अब सुनने में आया है कि निर्देशक एक बार फिर से आलिया के साथ काम करने वाले हैं। हालांकि, यह कोई नई फिल्म नहीं बल्कि साल 2019 में बनने जा रही 'इंशाअल्लाह' है, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
कब हुई थी ‘इंशाअल्लाह’ की घोषणा?
  • साल 2019 में भंसाली ने इस फिल्म की घोषणा की थी।
  • इस फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले थे। 
  • फिल्म के जरिए सलमान और भंसाली 20 साल बाद साथ काम करने वाले थे। 
  • इससे पहले दोनों ने 1999 में रिलीज हुई 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम किया था।
  • मेकर्स ने इस फिल्म को 2020 में रिलीज करने का प्लान बनाया था।
  • हालांकि, बाद में सलमान और भंसाली के बीच क्रिएटिव डिफरेंस के चलते यह प्रोजेक्ट बंद कर दिया गया।

क्या है इस फिल्म का भविष्य?
अब रिपोर्ट्स के मुताबिक भंसाली इस फिल्म पर दोबारा काम शुरू कर चुके हैं। हालांकि, इस बार फिल्म की कहानी के साथ कई और बदलाव किए गए हैं। अगर यह फिल्म बनती है तो 'गंगूबाई काठियावाडी' और 'लव एंड वॉर' के बाद आलिया और भंसाली का यह तीसरा प्रोजेक्ट होगा।
विज्ञापन

alia bhatt can enter in sanjay leela bhansali inshallah and shahrukh khan can replace salman
शाहरुख खान - फोटो : X

शाहरुख खान हो सकते है कास्ट
फिल्मी दुनिया में चल रही खबरों के मुताबिक इस फिल्म में शाहरुख खान को कास्ट किया जा सकता है। हालांकि, इस मामले पर मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। जहां सलमान खान फिलहाल अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वहीं शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ रिलीज होने के बाद उनके किसी प्रोजेक्ट के आने की खबर नहीं है।

विज्ञापन

alia bhatt can enter in sanjay leela bhansali inshallah and shahrukh khan can replace salman
इन दिनों रात में हो रही है फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

कब रिलीज होगी फिल्म 'लव एंड वॉर'

  • बात करें फिल्म 'लव एंड वॉर' की तो इसका लेखन, निर्माण, एडिटिंग, संगीत और निर्देशन संजय लीला भंसाली ने ही किया है। 
  • फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
  • फिल्म की कहानी के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
  • पहले ये फिल्म क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया।
  • इसके बाद मार्च 2026 में फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई, लेकिन फिर इसे टाल दिया गया।
  • अब यह 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed