पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल का नाम आज हर जुबान पर है। लता मंगेशकर के एक वायरल गाने ने रानू की किस्मत बदल दी। रानू के वीडियो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक पहुंचे। उन्हें हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाया गया। यहीं पर हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। हिमेश ने रानू के साथ कई गाने रिकॉर्ड किए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानू से गाना गवाने के लिए हिमेश रेशमिया को कितनी मेहनत करनी पड़ी?
2 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिमेश बार-बार रानू को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। गाना गाने के दौरान रानू ने कई बार ब्रेक लिया, इसके बीच में हिमेश ने उन्हें कई बार सही धुन बताई।
3 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
रानू फिल्मी गानों को सुनकर गाना गया करती थीं लेकिन उन्होंने कभी किसी संगीतकार की धुन पर गाना नहीं गाया था। इसलिए जब हिमेश ने रानू से अपनी धुन पर गाना गवाया तो उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। कई घंटों की प्रैक्टिस के बाद रानू का गाना संभव हो पाया। नीचे देखें वीडियो...
4 of 5
Ranu Mondal,Elizabeth and Atindra Chakraborty
- फोटो : file photo
हाल ही में रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ साती रॉय ने अतींद्र चक्रवर्ती पर और तपन दास पर धमकी देने का आरोप लगाया। अब इस मामले पर रानू मंडल ने चुप्पी तोड़ते हुए बेटी के इस बयान की सच्चाई बताई है।
5 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान रानू मंडल ने बेटी के लगाए आरोपों की असलियत बताई। रानू मंडल ने कहा- 'अतींद्र और तपन दास मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरी बेटी को किसी ने धमकी दी है।' एलिजाबेथ के आरोप के बाद अतींद्र चक्रवर्ती जो कि अब रानू के मैनेजर हैं उनका बयान भी आया था। उन्होंने कहा- 'एलिजाबेथ को इस बयानबाजी के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। हमारे पास काम है और हमें किसी के पैसे नहीं चाहिए। रानू जी के साथ पिछले एक महीने से हैं हमनें क्या किया यह बताने का कोई फायदा नहीं है।'