अभिनेता रणदीप हुड्डा ने साल 2001 में डायरेक्टर मीरा नायर की फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद रणदीप अलग- अलग तरह के किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म 'हाईवे' में एक किडनैपर की भूमिका से लेकर सरबजीत के मुख्य किरदार तक वो कई रूप में दिख चुके हैं। रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था।
2 of 5
Randeep Hooda
- फोटो : social media
रणदीप हुड्डा का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा। रणदीप हुड्डा के पिता रणबीर हुड्डा और मां आशा हुड्डा अलग हो गए थे और रणदीप को दादी के पास छोड़कर काम के लिए मिडिल ईस्ट में चले गए थे। एक इंटरव्यू में रणदीप ने कहा था कि उन्हें उस वक्त ऐसा लगा था जैसे उनके माता-पिता ने उन्हें धोखा दिया। रणदीप ने स्कूली पढ़ाई सोनीपत के बोर्डिंग स्कूल से की। इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। स्कूली दिनों में उन्हें 'रणदीप डॉन हुड्डा' के नाम से जाना जाता था। यहीं से उन्होंने स्कूल प्रोडक्शन में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था।
3 of 5
Randeep Hooda
- फोटो : file photo
रणदीप हुड्डा आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गए। जहां उन्होंने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली। एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने बताया था कि ऑस्ट्रेलिया में रहना इतना आसान नहीं था। गुजर बसर करने के लिए उन्हें कई छोटे-छोटे काम करने पड़े। उन्होंने वेटर, टैक्सी ड्राइवर और कार धोने का काम तक किया था। जिससे मिले पैसों से वो अपना खर्चा निकालते थे।
4 of 5
Randeep Hooda
- फोटो : file photo
साल 2000 में रणदीप भारत लौटे और एक एयरलाइन कंपनी के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करने लगे, साथ ही उन्होंने मॉडलिंग और थियेटर में काम करना शुरू कर दिया था। एक प्ले के रिहर्सल के दौरान मीरा नायर ने उन्हें देखा और अपनी आने वाली फिल्म के लिए ऑडीशन देने के लिए कहा। राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डी' में भी रणदीप ने काम किया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। रणदीप अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' (2010) को मानते हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में 'साहिब बीवी और गैंगस्टर', 'जन्नत 2', 'रंगरसिया', 'हाईवे', 'सरबजीत', 'सुल्तान' जैसी फिल्में रही हैं।
5 of 5
randeep hooda
- फोटो : file photo
फिल्मों के अलावा रणदीप अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। अंग्रेजी वेब साइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन का अफेयर करीब 3 सालों तक रहा। 2008 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया हालांकि दोनों के अलग होने की कोई वजह सामने नहीं आई। सुष्मिता के अलावा रणदीप का अफेयर नीतू चंद्रा, चित्रांगदा सिंह और अदिति राव हैदरी के साथ नाम जुड़ चुका है।