‘हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं’ और ‘गोरे नहीं हम काले सही, हम नाचने गाने वाले सही..’ जैसे गानों और हाल के दिनों में गोरी और सांवली त्वचा को लेकर दुनिया भर में मचे हो हल्ले के बीच एक अनोखी हिंदी कॉमेडी फिल्म बनने जा रही है। हरियाणा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में पहली बार चर्चित अभिनेता रणदीप हुड्डा की जोड़ी शोख और चंचल इलियाना डि क्रूज के साथ बनने जा रही है।
2 of 5
Ileana D'Cruz
- फोटो : Social Media
फिल्म की निर्माता कंपनी सोनी पिक्चर्स ने इसका आधिकारिक एलान कर दिया है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक ‘अनफेयर एंड लवली’ नाम की इस फिल्म को ‘सांड की आंख’ और ‘मुबारकां’ जैसी फिल्में लिखने वाले बलविंदर सिंह जंजुआ निर्देशत करने जा रहे हैं। यह उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म होगी। फिल्म को बलविंदर ने रुपिंदर चाहल और अनिल रोशन के साथ मिलकर लिखा है और फिल्म में गीत व संगीत की जिम्मेदारी इरशाद कामिल व अमित त्रिवेदी को मिली है।
3 of 5
ileana dcruz
- फोटो : File Photo
‘अनफेयर एंड लवली’ के निर्देशक बलविंदर सिंह जंजुआ कहते हैं, “ये फिल्म रोजमर्रा के जीवन की टिप्पणियों पर आधारित एक कहानी है, जो दुनिया को प्रफुल्लित करने वाली वास्तविकता दर्शाती है।" वहीं अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का मानना है कि 'लवली' का किरदार निभाना उनके बहुत अलग और अनूठा अनुभव होगा, और लोग इस किरदार से खुद को जोड़ पाएंगे।
4 of 5
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इलियाना कहती हैं, “इस फिल्म के बारे में मुझे जो सबसे ज़्यादा पसंद आया है, वह है इसका कथनाक जो बिल्कुल भी उपदेशात्मक नहीं है, बल्कि यह एक मज़ेदार कहानी है जो दर्शकों को हंसता और मुस्कुराता छोड़ जाएगी। सोनी पिक्चर्स और बलविंदर की टीम ने वादा किया है कि इस विषय को बहुत संवेदनशीलता के साथ पेश करेंगे साथ ही इसे जितना संभव हो सकेगा उतना हास्यपूर्ण रखेंगे।”
5 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : screenshot from youtube/ani
फिल्म के हीरो रणदीप हुड्डा कहते हैं, ''लोगों को हंसाना इतना आसान नहीं है। हास्य शैली ने मुझे लंबे समय से अपनी ओर आकर्षित किया है। मैं बेहद खुश हूं कि इस हास्य फ़िल्म से मैं अपनी अतरंगी हास्य शैली का प्रदर्शन करूंगा। फिल्म के पहले नरेशन के दौरान ही इसकी कहानी मुझे बेहद पसंद आ गई थी और अब मुझे इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार है।" जानकारी के मुताबिक ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी और इसकी शूटिंग देश के विभिन्न हिस्सों में की जाएगी।