बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह को लेकर बड़ी बात कही है। उनकी यह बात सुनकर न केवल दीपिका के फैंस बल्कि खुद दीपिका भी हैरान रह सकती हैं। पता हो कि एक समय पहले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। अब ब्रेकअप के इतने साल बाद रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह को लेकर बड़ी बात कही है।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार रणबीर कपूर ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ काम करने ही इच्छा जाहिर की है। अपनी इस दिल की बात को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया। रणबीर कपूर से जब यह पूछा गया कि क्या वह रणवीर सिंह के साथ कभी काम करना चाहते थे। इसका जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने कहा- 'हां मुझे रणवीर सिंह के साथ कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला, लेकिन संवेदनशीलता के कारण हम साथ काम नहीं कर सके।'
रणबीर कपूर ने एक्टर रणवीर सिंह के तारीफ भी करते हुए कहा- 'मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। वह बेहतरी स्टार हैं। वह हर फिल्म और हर एक एड फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग करते हैं। मैं उनके साथ हमेशा काम करना चाहता हूं, अगर करण-अर्जुन, अंदाज अपना-अपना और दीवार जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिले तो।'
गौरतलब है कि रणवीर सिंह और रणबीर कपूर कई फिल्मों में साथ नजर आने वाले थे, लेकिन गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के कारण रणवीर सिंह ने कभी भी साथ काम करने का मन नहीं बनाया। पता हो कि फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' के समय रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अफेयर के चर्चा जोरों पर थी।