बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों नॉनस्टॉप शूटिंग में व्यस्त हैं, वह संजय दत्त की बायोपिक कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने लुक में भी बदलाव भी किया है।
पढ़ें: संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर का ये लुक देख हैरान रह जाएंगे आप
2 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : ranbir kapoor
रणबीर कपूर अपनी फिल्म पर किस कदर मेहनत कर रहे हैं ये उनकी कुछ तस्वीरों से भी जाहिर होता है, जहां रणबीर के पास सोने तक के लिए वक्त नहीं है। जी हां, ऐसी ही कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रणबीर कपूर गाड़ी में ही अपनी नींद पूरी करते दिख रहे हैं। रणबीर इस तस्वीर में नीले रंग की हूडी पहने हुए दिख रहे हैं।
3 of 5
dia mirza
- फोटो : dia mirza
वहीं, एक दूसरी गाड़ी में दीया मिर्जा भी दिखाई दीं। बता दें कि दीया मिर्जा संजय दत्त की बायोपिक में मेहमान भूमिका में हैं। दोनों अपनी शूटिंग खत्म कर घर लौट रहे हैं। तस्वीर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है रणबीर और दीया दोनों काफी थके हुए हैं। रणबीर तो थकान के बाद सो गए लेकिन दीया मिर्जा जगी हुई दिखी।
4 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : ranbir kapoor
इससे पहले फिल्म में रणबीर का नया लुक सामने आया है। जैसे ही रणबीर का ये लुक सामने आया सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इन तस्वीरों में वो हूबहू संजय दत्त की तरह दिख रहे हैं। इतना ही नहीं संजय दत्त जैसा दिखने के लिए रणबीर कपूर ने 13 किलो वजन भी बढ़ाया है। फिल्म की शूटिंग पाली हिल में हो रही है। हालांकि अभी तक फिल्म के लिए कोई टाइटल फाइनल नहीं हुआ है।
रणबीर की इन तस्वीरों को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वो जिस किरदार को निभाते हैं उसे एकदम पर्फेक्शन के साथ निभाते हैं। वायरल हो रही रणबीर कपूर की ये तस्वीरें इस बात का बखूबी उदाहरण है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं।