आलिया भट्ट ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल बखूबी जीता है। अपनी अभिनय प्रतिभा से अलग वह उम्दा इंसान भी हैं। उनकी इस खूबी के कायल उनके ससुराल वाले भी हैं। हाल ही में आलिया की ननद यानी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने अपनी भाभी की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने नीतू सिंह के साथ आलिया की बॉन्डिंग को लेकर भी बात की। रिद्धिमा ने बताया कि मुश्किल वक्त में आलिया हमेशा उनके साथ रही हैं।
Alia Bhatt: नीतू सिंह के साथ कैसा है आलिया का रिश्ता? रिद्धिमा का खुलासा, बोलीं- हमारे मुश्किल वक्त में वो...
Riddhima Kapoor Sahni: अभिनेत्री आलिया भट्ट का अपनी सास नीतू सिंह के साथ कैसा रिश्ता है? इसे लेकर हाल ही में उनकी ननद रिद्धिमा कपूर ने खुलासा किया है।
मुश्किल वक्त में आलिया ने दिया परिवार का साथ
रिद्धिमा साहनी ने हाल ही में बताया कि आलिया भट्ट परिवार के मुश्किल वक्त में साथ खड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता ऋषि कपूर इलाज के लिए गए और उसी दौरान उनकी दादी का निधन हो गया। तब आलिया न केवल उनके साथ रहीं, बल्कि उन्होंने सारे इंतजाम भी निजी तौर पर किए। रिद्धिमा ने कहा कि आलिया का यह साथ बहुत मददगार साबित हुआ। रिद्धिमा ने मां नीतू सिंह के साथ आलिया की बॉन्डिंग पर बात करते हुए कहा कि दोनों के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है और प्यारा है। उन्होंने कहा कि आलिया जो कुछ भी करती हैं, पूरे दिल से करती हैं।
भाभी की तारीफ में कही ये बात
रिद्धिमा कपूर साहनी ने आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने अपनी भाभी की तारीफ करते हुए कहा, 'पापा इलाज के लिए चले गए और अगली सुबह ही मेरी दादी का निधन हो गया। तब आलिया ने सचमुच सबकुछ किया। वह मेरे साथ आई, खाने का इंतजाम किया। पूरे वक्त मेरे साथ रहीं। वह वाकई कमाल की हैं। रिद्धिमा ने जूम के साथ बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। रिद्धिमा ने इस बात की भी तारीफ करती दिखीं कि आलिया कितनी सहजता से कपूर परिवार के साथ जुड़ गईं। उन्होंने कहा, 'वह मेरी मां के साथ भी बहुत प्यारी हैं'।
Tridha Choudhury: ‘दहलीज’ से पहुंचीं बाबा जी के ‘आश्रम’, 24 साल बड़े एक्टर के साथ बोल्ड सीन दे मचा दिया तहलका
आलिया के परिवार को बताया शानदार
रिद्धिमा साहनी ने आलिया भट्ट ही नहीं, उनके पूरे परिवार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आलिया की मां, पिता, बहन और यहां तक कि उनकी मौसी सभी लोग बहुत प्यारे हैं। उनके अच्छे व्यवहार पर बात करते हुए रिद्धिमा ने कहा कि आलिया हर काम पूरे दिल से करती हैं।
Kishore Sahu: 'कुवांरा बाप' और 'गाइड' जैसी फिल्मों से बनाई पहचान, एक्टिंग से ज्यादा फिल्ममेकिंग में नाम कमाया
कहा- 'एकदम डॉल है'
रिद्धिमा से जब उनके उस वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने आलिया को 'डॉल जैसी' बताया। दरअसल, पैप्स ने रिद्धिमा से आलिया को लेकर पूछा था कि कैसी हैं? तब रिद्धिमा ने कहा, 'एकदम डॉल है'। अपने उस वीडियो को याद करते हुए रिद्धिमा ने कहा, 'आलिया सच में डॉल हैं और सुपरस्टार होने के अलावा एक बहुत प्यारी इंसान भी हैं'।
RC 16: मैसूर के चामुंडेश्वरी मठ पहुंचे बुची बाबू सना, आशीर्वाद लेकर राम चरण के साथ शुरू की 'आरसी 16' की शूटिंग