रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चा बी टाउन में इन दिनों जोरों पर है। दोनों करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं।
रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया पर खूब प्यार बरसा रहीं मां नीतू कपूर, कटरीना-दीपिका इसके लिए तरसती रहीं
Hello beautiful mommy. It’s your day. Today & everyday ✨
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
आलिया भट्ट ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर मां सोनी राजदान के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ‘हैल्लो ब्यूटीफुल मॉम, यह आपका दिन है। आज और हमेशा।’ इसके बाद रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया के पोस्ट पर ‘AWWW’ का कमेंट किया। साथ ही उन्होंने दिल भी भेजा। आपको बता दें कि इससे पहले कटरीना और दीपिका के लिए नीतू कपूर का ऐसा प्यार देखने को नहीं मिला था।
आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट से जब मौजूदा रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, तो आलिया ने कहा, 'मेरा चेहरा लाल हो रहा है और मैं कंट्रोल नहीं कर सकती।' इसके बाद आलिया भट्ट स्माइल के साथ अपना चेहरा छिपाती नजर आई थीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे हैं।
