रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए बनारस में हैं। रणबीर के साथ-साथ आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय समेत फिल्म के डायरेक्ट अयान मुखर्जी ने भी यहां डेरा जमा रखा है। 8 जून को आलिया-रणबीर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। हाल ही में रणबीर कपूर ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की।
2 of 5
Ranbir, Alia, Ayan
- फोटो : social media
फिल्म की शूटिंग के साथ ही रणबीर और आलिया बनारस के खान-पान, संस्कृति को भी जान रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के साथ बात करते हुए रणबीर कपूर ने काशी के बदले स्वरूप की तारीफ की।
3 of 5
Ranbir, Alia, Nagarjuna
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'बनारस बहुत बदल गया है, कचरा हटा है, गंगा साफ हुई है। इसके लिए यहां के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को क्रेडिट देना होगा। यहां के लोगों में मोदी जी के लिए बहुत प्यार है। उनके प्रति लोगों में भावनात्मक प्रेम भी है जिसे यहां आकर ही समझा जा सकता है।'
4 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : social media
रणबीर कपूर ने काशी की सड़कों और यहां के एयरपोर्ट चमकाने के लिए भी की पीएम मोदी की तारीफ की। रणबीर ने कहा, 'यहां की सड़कें, एयरपोर्ट सब कुछ बदला है।' रणबीर के साथ-साथ आलिया ने भी बनारस की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाईं।
5 of 5
brahmastra team
- फोटो : social media
आलिया भट्ट ने कहा कि यहां का कल्चर बहुत अच्छा है। पूरी टीम यहां बहुत एन्जॉय कर रही है। हम कल्चर में घुस गए हैं पूरी तरह से बस गए हैं। हम लस्सी पी रहे हैं चाट खा रहे हैं। बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी किया।'