{"_id":"5a5717c34f1c1b00198b467c","slug":"ranbir-kapoor-niece-samara-sahni-latest-click-pic-proves-that-she-loves-to-be-getting-clicked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये किस बच्ची के साथ समय बिता रहे रणबीर, फोटो शेयर कर कहा- 'स्पेशल बॉन्डिंग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये किस बच्ची के साथ समय बिता रहे रणबीर, फोटो शेयर कर कहा- 'स्पेशल बॉन्डिंग'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor
आए दिन अपने अफेयर की खबरों से सुर्खियां बटोरने वाले रणबीर कपूर एक बार फिर चर्चाओं में बने हुए हैं। खास बात ये है कि इस बार वो अपनी किसी फिल्म या अफेयर की वजह से नहीं बल्कि एक खूबसूरत प्यारी बच्ची की वजह से हैं। जी हां और ये बच्ची और कोई नहीं उनकी भांजी समायरा है।
ranbir kapoor
हाल ही में रणबीर कपूर को उनकी पूरी फैमली के साथ बांद्रा के फेमस रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। रणबीर इस रेस्तरां में डिनर करने आए हुए थे। रणबीर कपूर ने भांजी समायरा के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'रणबीर एंड समायरा बॉन्डिंग' ।
Ranbir and Samara bonding 😍 pic.twitter.com/To2e9rbocg
— RanbirKapoor.Net (@RanbirKapoorFC) January 11, 2018
Samara
इस मौके पर रणबीर के साथ उनकी मम्मी नीतू सिंह, पापा ऋषि कपूर, बहन रिदिमा कपूर और भांजी समायरा कपूर मौजूद थे। समायरा ने इस मौके पर लाल और सफेद चेक का टॉप के साथ काले रंग की लेगिंग पहनी हुई थी। तस्वीरों में आप देखेंगे कि समायरा काफी खुश लग रही हैं।