क्रिसमस के दिन जब हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे अपने घर वालों के साथ जश्न मनाते दिखे, तो कपूर खानदान के वारिस रणबीर कपूर के लिए ये छुट्टी का दिन नहीं रहा। रणबीर कपूर की अगली फिल्म शमशेरा की शूटिंग इन दिनों पूरी रफ्तार से चल रही है और क्रिसमस के दिन भी रणबीर अपने निर्देशक करन मल्होत्रा और साथी कलाकार वाणी कपूर के साथ काम पर मौजूद रहे।
2 of 5
Shamshera
- फोटो : Twitter
शमशेरा के सेट पर मौजूद अमर उजाला के सूत्रों ने बताया कि शमशेरा का ये शेड्यूल काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि जिस सेट पर अभी शूटिंग चल रही है, उसे जल्द ही फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए बदला जाना है। सेट में बदलाव से पहले ही इसका पहला शेड्यूल पूरा करना है और चूंकि सेट में बदलाव के लिए सेटिंग विभाग को काफी वक्त चाहिए लिहाजा प्रोडक्शन विभाग ने तय किया कि फिल्म की शूटिंग क्रिसमस के दिन भी होगी।
रणबीर कपूर की इमेज बांद्रा ब्वॉय की रही है और हर क्रिसमस पर वह हर साल बांद्रा के अपने तमाम परिचितों के यहां क्रिसमस की बधाइयां देने जाते रहे हैं। पर इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। शमशेरा की रिलीज डेट 31 जुलाई 2020 तय हुई है फिर भी फिल्म का कैनवास इतना बड़ा है कि इसकी शूटिंग अगले साल की गर्मियों से पहले खत्म करना जरूरी है।
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : intoday
यशराज फिल्म्स इस बार ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की तरह फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में किसी तरह की हड़बड़ी को टालने के लिए ही फिल्म की शूटिंग रिलीज से साल भर पहले खत्म करने की तैयारी है ताकि अगर एडिटिंग के बाद कहीं कुछ गड़बड़ दिखे तो पैचवर्क के लिए फिल्म की यूनिट के पास पर्याप्त समय हो।
5 of 5
Shamshera
- फोटो : Twitter
शमशेरा में संजय दत्त निगेटिव किरदार निभा रहे हैं जबकि रणबीर डकैत की भूमिका में नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स के तले बन रही 'शमशेरा' फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले हमेशा की तरह यशराज स्टूडियो में खास पूजा रखी गई थी। यह मुहूर्त पूजा तब से हो रही है जब से इस स्टूडियो के संस्थापक यशराज ने इसका निर्माण किया था। इस मुहूर्त पूजा के लिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी।