फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cabinet minister Chirag Paswan has no intention of returning to films politics is his first priority

Chirag Paswan: मैं बुरा एक्टर...कंगना मेरे साथ फिल्म करने को नहीं होंगी राजी', बॉलीवुड में वापसी पर बोले चिराग

Sat, 20 Jul 2024 06:41 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 20 Jul 2024 06:41 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने फिल्मों में अपनी वापसी से सीधा इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राजनीति ही उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं, शादी को लेकर उन्होंने कहा कि अगले दो सालों तक वह इस पर कोई विचार नहीं कर रहें। 
 

विज्ञापन
Cabinet minister Chirag Paswan has no intention of returning to films politics is his first priority
कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बॉलीवुड में असफल शुरुआत करने के बाद राजनीति का रुख किया और राजनीति में एक अच्छी पारी खेल रहे हैं। फिलहाल, चिराग पासवान की फिल्मों में वापसी की कोई योजना नहीं है और उन्होंने मजाक में कहा कि वह इतने बुरे अभिनेता हैं कि उनकी लोकसभा सहयोगी और पहली सह-कलाकार कंगना रणौत भी दोबारा उनके साथ काम नहीं करना चाहेंगी। आइए जानते हैं चिराग पासवान ने और क्या कहा?
विज्ञापन


अभी शादी नहीं करना चाहते चिराग
पीटीआई के मुताबिक एक बातचीत में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, जिन्होंने साल 2011 की फिल्म  'मिले ना मिले हम' से कंगना रनौत के साथ शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि उनकी वह फिल्म ‘बेकार’ थी। अपनी शादी को लेकर उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों तक उनकी शादी करने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि वह अपना सारा ध्यान राजनीति में लगाना चाहते हैं। खासकर, अगले साल बिहार में होने वाले चुनावों के लिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि शादी भी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आप सिर्फ अपने काम में व्यस्त नहीं रह सकते और अपने जीवनसाथी को यह बहाना नहीं दे सकते कि मेरा काम ही मेरी प्राथमिकता है। अगर आपका काम आपकी प्राथमिकता है, तो अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करें।’ केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘मैं अपनी प्राथमिकता के बारे में बहुत स्पष्ट हूं कि मैं अपने काम से विवाहित हूं। अगर मेरे पास अपने जीवनसाथी के लिए समय नहीं है, तो मुझे इसमें नहीं पड़ना चाहिए।’
विज्ञापन

Karan Johar: अजय देवगन और करण जौहर की सालों पुरानी लड़ाई कैसे हुई खत्म? निर्माता ने खुद बताया था पूरा सच
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मों में वापसी को लेकर कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत जब से राजनीति में शामिल हुईं और हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीता, तब से चिराग पासवान और कंगना रणौत की पहली फिल्म चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि उन्हें वह फिर से फिल्मों में देखना चाहेंगे। हालांकि, उन्होंने वापसी की किसी भी संभावना को तुरंत खारिज कर दिया। जब चिराग से यह पूछा गया कि क्या वह फिर से फिल्मों में वापसी कर सकते हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं, बिल्कुल नहीं। मुझे लगता है कि जिसने भी फिल्म देखी है, वह मुझसे सहमत होगा।’ उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि बॉलीवुड में उनके छोटे से कार्यकाल ने उन्हें सिखाया है कि जीवन में क्या नहीं करना चाहिए।


राजनीति को बताया बड़ी जिम्मेदारी
चिराग पासवान ने मुंबई में रहने के दौरान बिहार के लोगों के संघर्षों से भी परिचित हुए और राजनीति के माध्यम से उनके लिए कुछ करने का उनका संकल्प दृढ़ हुआ। उन्होंने एक अभिनेता के रूप में शुरुआत की, लेकिन उन्हें जल्द ही एहसास हुआ कि यह उनका पेशा नहीं था। चिराग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि राजनीति एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ आती है और आप इस पेशे को हल्के में नहीं ले सकते। साथ ही एक सांसद के रूप में, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के 25 लाख लोगों के प्रति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जवाबदेह हूं और एक कैबिनेट मंत्री के रूप में, मेरे पास पूरे देश की जिम्मेदारी है। मुझे नहीं लगता कि मैं इसे हल्के में ले सकता हूं और हां, कोई भी निर्देशक, निर्माता, यहां तक कि खुद कंगना भी मेरे साथ फिल्म करने के लिए सहमत नहीं होंगी।’

खुद को बताया बुरा अभिनेता
जब चिराग से यह पूछा गया कि क्या वह कंगना रणौत के साथ कोई फिल्म करेंगे तो पासवान ने कहा, ‘वह नहीं करेंगी। वह जानती हैं कि मैं कितना अच्छा अभिनेता हूं।’ मैं बहुत बुरा अभिनेता हूं। आपको खुद के साथ ईमानदार होने की जरूरत है।’ वहीं, शादी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैं कम से कम दो साल तक खुद को शादी करते हुए नहीं देखता। क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए यह मेरी अगली प्राथमिकता है।’
ओटीटी पर जल्द दस्तक देगी इंडियन 2, जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed