बुल्गारिया में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट चर्चा में हैं। इससे पहले आलिया और रणबीर का एक फोटो वायरल हुआ था। लेकिन अब फिल्म में इस्तेमाल होने वाले हथियारों वाला फोटो वायरल हुआ है।
बता दें कि प्राचीन भारत के इतिहास पर बन रही फिल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर आती ही रहती हैं। इस बार खबर है कि रणबीर सिंह बुल्गारिया में हैं और शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में एक फोटो सामने आई हैं जिसमें रणबीर ने बहुत खतरनाक हथियार को कंधे पर लादा हुआ है। इसमें उनके साथ उके ट्रेनर भी खडे़ं हैं। माना जा रहा है कि ये हथियार फिल्में इस्तेमाल किये जाने हैं।
बता दें कि इससे पहले रणबीर और आलिया के ट्रेनर ने दोनों के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। फोटो में तीनों लोग हंसते हुए कैमरा के लिए पोज कर रहे हैं। ट्रेनर जॉनाथन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह सेल्फी शेयर की। कैप्शन में जॉनाथन ने लिखा, ' रणबीर और आलिया के साथ ट्रेनिंग करते हुए, बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म की तैयारी करते हुए।'
करण जौहर की यह फिल्म बड़े बजट में बन रही है। बता दें कि रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरें भी लगातार आ रही हैं। दोनों ने साथ में न्यू ईयर भी सेलीब्रेट किया था। कटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर अकेले हैं। और अब सिद्धार्थ और आलिया का ब्रेकअप भी कंफर्म हो गया है। ऐसे में लग रहा हैं कि दोनों को एक दूसरे का साथ मिल गया है।
खबरें ये भी हैं कि फिल्म हिट कराने के लिए यह करण जौहर की सिर्फ एक मार्केटिंग स्ट्रैटिजी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर इन अफवाहों से काफी नाराज हैं। खबरों के अनुसार रणबीर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप में हैं। इसलिए उन्हें ये सब पसंद नहीं आ रहा है।