फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर-आलिया के फर्जी वेडिंग कार्ड पर आया मां का बयान, मुकेश भट्ट बोले- 'देशभर से कॉल आ रहीं'

Wed, 23 Oct 2019 01:16 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 23 Oct 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt fake wedding card viral soni razdan and mukesh bhatt react on this
Soni Razdan, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt - फोटो : amar ujala
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर के बारे में अब अन्य सेलेब्रिटीज भी बात करने लगे हैं । हाल ही में आईफा अवॉर्ड के दौरान रेखा ने आलिया के सामने कहा था कि रणबीर एक अच्छे लवर हैं । इसके बाद आलिया ने अपना चेहरा हाथों से छिपा लिया था । इसी बीच आलिया और रणबीर की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । 


ranbir kapoor and alia bhatt fake wedding card viral soni razdan and mukesh bhatt react on this
wedding card - फोटो : social media
आलिया और रणबीर के शादी का ये कार्ड शगुन सेरेमनी का है। कार्ड के मुताबिक, शगुन सेरेमनी राजस्थान के होटल उमेद भवन से होगी। हालांकि ये कार्ड पूरी तरह से फर्जी है। इसे फोटोशॉप कर बनाया गया है। अब इस कार्ड पर आलिया, उनकी मां सोनी राजदान और मुकेश भट्ट का बयान आया है।
ranbir kapoor and alia bhatt fake wedding card viral soni razdan and mukesh bhatt react on this
mukesh bhatt
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सोनी राजदान ने कहा, 'कृप्या इसे मुद्दा ना बनाएं । ये किसी शरारती तत्वों द्वारा बनाया गया है ।' वहीं आलिया के अंकल यानी महेश भट्ट के छोटे भाई मुकेश भट्ट ने कहा, 'आलिया ऊटी में सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt fake wedding card viral soni razdan and mukesh bhatt react on this
alia bhatt - फोटो : social media
'मेरे पास देश भर इस बारे में पूछने के लिए कॉल आ रही हैं । ये कैसे हो सकता है । दुख की बात है कि कार्ड में बहुत सारी गलतियां हैं ।' यहां तक कि इस पर आलिया भट्ट का भी बयान आया है । आलिया एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो मीडिया ने उनका रिएक्शन जानना चाहा । 
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt fake wedding card viral soni razdan and mukesh bhatt react on this
Ayan Mukerji, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : file photo
अपने शादी के कार्ड की बात सुन आलिया जोर से हंसीं और फिर कहा, 'क्या बताऊं ।' ये नकली शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है । कार्ड में स्पेलिंग और फैक्ट की काफी सारी गलतियां हैं। जैसे कि कार्ड में आलिया के नाम की स्पेलिंग Aliya लिखी है जबकि वह Alia लिखती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed