फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: चर्चा में है रणबीर-आलिया का अफेयर, रिद्धिमा ने कहा- मेरी मां सास बनेंगी तो अपनी बहू को...

Sun, 11 Jul 2021 02:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 11 Jul 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
Ranbir alia affair is the talk of the town Riddhima sahani said my mother neetu kapoor will spoil her daughter in law
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर के निधन के बाद से नीतू कपूर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं और परिवार भी उनका पूरा ख्याल रख रहा है। ऋषि और नीतू के बच्चे रिद्धिमा और रणबीर अपनी मां का बहुत ख्याल रखते हैं और पिता के जाने के बाद से वो अपनी मां को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते है। वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी मां नीतू कपूर को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया है कि नीतू कपूर बहुत अच्छी सास बनेंगी और अपनी बहू को बिगाड़ लेंगी।



बहुत अच्छी सास बनेंगी मेरी मां नीतू कपूर: रिद्धिमा कपूर साहनी

रिद्धिमा का कहना है कि नीतू बहुत ही चिल्ड आउट पर्सन हैं यानि वो बहुत ही शांत स्वभाव की हैं और सख्ती नहीं बरतती हैं। अपनी मां की तारीफ करते हुए रिद्धिमा ने कहा कि, 'मेरी मां बहुत अच्छी सास बनेंगी और अपनी बहू से इतना प्यार करेंगी की उसे बिगाड़ ही देंगी। वो ऐसी औरतों में से नहीं है जो अपने बेटे और बहू की जिंदगी में बेवजह दखल दें। वो तो ऐसी मां हैं कि अपनी बहू को भी बेटी से बढ़कर प्यार करेंगी। रिद्धिमा का कहना है की नीतू कपूर को खुद को स्पेस देती हैं तो फिर अपनी बहू के स्पेस की भी वो कद्र करेंगी'।

Ranbir alia affair is the talk of the town Riddhima sahani said my mother neetu kapoor will spoil her daughter in law
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : फाइल

हालांकि इन सबके बारे में बताते हुए रिद्धिमा ने आलिया का जिक्र नहीं किया। वहीं आलिया और रणबीर का अफेयर काफी समय से चर्चा में हैं। अक्सर ऐसी खबरें आती हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि आलिया का कहना है कि वो अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं और उन्हें शादी करने में अभी वक्त है।

Ranbir alia affair is the talk of the town Riddhima sahani said my mother neetu kapoor will spoil her daughter in law
रणबीर कपूर, आलिया, नीतू - फोटो : सोशल मीडिया

भले ही आलिया और रणबीर कुछ समय बाद शादी करें, लेकिन जिस तरह से दोनों हर वक्त साथ रहते हैं उससे फैंस को यकीन है कि जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। दरअसल आलिया रणबीर के हर सुख दुख में उनके साथ रहती हैं। वहीं रणबीर भी आलिया का हाथ थामे नजर आते हैं। रणबीर के और भी हीरोइनों से अफेयर रहे हैं, लेकिन कोई भी अभिनेत्री नीतू कपूर के इतने नजदीक नहीं दिखती जितनी की आलिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir alia affair is the talk of the town Riddhima sahani said my mother neetu kapoor will spoil her daughter in law
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया नीतू कपूर के साथ अक्सर तस्वीरों में नजर आती हैं और इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि नीतू ने अपना आशीर्वाद आलिया और रणबीर को दे दिया है। गौरतलब है कि ऋषि कपूर की भी यही इच्छा थी कि जाने से पहले वो रणबीर का घर बसता देख लें। फिलहाल अभी तक को उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो पाई है लेकिन फैंस को उम्मीद है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

विज्ञापन
Ranbir alia affair is the talk of the town Riddhima sahani said my mother neetu kapoor will spoil her daughter in law
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के साथ ही दोनों के अफेयर की कहानी शुरू हुई थी। आलिया तो कई बार खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार रणबीर के लिए कर चुकी हैं। वहीं एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि अगर कोरोना ना होता तो वो अब तक शादी कर चुके होते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed