फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार: इन सदस्यों का कपूर खानदान से है गहरा नाता, रिश्ते जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 11 Jul 2021 01:44 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 11 Jul 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
THESE ARE THE RELATIVES OF KAPOOR FAMILY KNOW DETAILS
कपूर परिवार - फोटो : Social Media

कपूर खानदान फिल्म जगत का एक ऐसा परिवार है जिन्होंने फिल्म जगत में 93 सालों से शासन किया है। पृथ्वीराज कपूर की पांच पीढ़िया बॉलीवुड में अपने अभिनय का कमाल दिखा रही हैं। आज भी रणबीर कपूर से लेकर आदर जैन तक कपूर खानदान के चिराग फिल्म जगत में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर रहें हैं। कपूर खानदान के पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर सहित कपूर परिवार के कई सदस्यों ने हमेशा अपने दर्शकों का मनोरंजन किया। कपूर खानदान में कई ऐसे भी लोग हैं जो इस परिवार से तो ताल्लुक रखते हैं लेकिन इनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। 



इन कपूर परिवार के सदस्यों के बारे में नहीं जानते होंगे

कपूर खानदान के शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पृथ्वीराज कपूर जहां इंडियन थिएटर के पहले खोजकर्ता थे, वहीं राज कपूर फिल्म जगत में दिग्गज अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक भी थे। लेकिन कपूर खानदान सिर्फ उतना नहीं है जितना आपको बड़े परदे पर दिखता है या फिर जिन्हें आप जानते हैं। कपूर खानदान से जुड़े कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते, लेकिन वो कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं  आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में कपूर खानदान के उन सदस्यों के बारे में बताएंगे जो लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन कपूर परिवार का जरुरी हिस्सा हैं।

THESE ARE THE RELATIVES OF KAPOOR FAMILY KNOW DETAILS
त्रिलोक कपूर - फोटो : Social Media

त्रिलोक कपूर

पृथ्वीराज कपूर के भाई और बशेश्वरनाथ कपूर के बेटे त्रिलोक कपूर एक कैरेक्टर आर्टिस्ट थे। त्रिलोक कपूर ने अपने पूरे करियर में 18 फिल्मों में काम किया। उन्होंने अधिकतर फिल्मों में शिव की भूमिका निभाई है। साल 1950 में आई फिल्म ‘हर हर महादेव’ में त्रिलोक ने शिव जी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने ही उन्हें अभिनय की दुनिया में अलग पहचान दिलाई। त्रिलोक कपूर ने 1930 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने अधिकतर पौराणिक फिल्मों में काम किया। 

THESE ARE THE RELATIVES OF KAPOOR FAMILY KNOW DETAILS
उर्मिला सियाल कपूर - फोटो : Social Media

उर्मिला सियाल कपूर

उर्मिला सियाल कपूर राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर की इकलौती बहन थीं। पृथ्वीराज कपूर की बेटी उर्मिला सियाल कपूर की बहुत ही कम उम्र में शादी हो गई थी। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने कोयला खदान के मालिक चरणजीत सियाल के साथ उर्मिला कपूर का रिश्ता करवाया था। उर्मिला के तीन बेटियां एक बेटा है। उनके बच्चों का नाम अनुराधा सियाल, प्रीति सियाल और नमिता सियाल और जतिन सियाल है। उनके बेटे जतिन सियाल सियाल फिल्म और टेलीविजन में एक जाना-माना चेहरा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
THESE ARE THE RELATIVES OF KAPOOR FAMILY KNOW DETAILS
आदित्य राज कपूर - फोटो : Social Media

आदित्य राज कपूर
 
शम्मी कपूर और गीता बाली के बेटे आदित्य राज कपूर की फिल्म जगत और लाइमलाइट से बिलकुल दूर हैं। आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत चाचा राज कपूर के साथ उनकी फिल्म 'बॉबी' से की थी। उन्होंने चाचा राज कपूर के साथ 'सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘साजन’ जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम किया है। साल 1982 में प्रीति के साथ गुरु हैदाखान बाबा के आश्रम में आदित्य ने शादी की थी।  आदित्य अपनी सौतेली मां नीला के साथ अच्छे संबंध साझा करते थें।

विज्ञापन
THESE ARE THE RELATIVES OF KAPOOR FAMILY KNOW DETAILS
जेनिफर केंडल कपूर - फोटो : Social Media

जेनिफर केंडल कपूर

1956 में शशि कपूर की मुलाकात जेनिफर से कोलकाता में हुई थीं। वहां पर वो पृथ्वी थिएटर के लिए सहायक मंच प्रबंधक और अभिनेता के रूप में काम कर रहे थें। लगातार मुलाकातों के बाद शशि कपूर और जेनिफर केंडल एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। हालांकि जेनिफर का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था। शशि कपूर की भाभी गीता बाली की मदद से शशि और जेनिफर ने 1958 में शादी कर ली थी। शशि कपूर और जेनिफर के तीन बच्चें हैं जिनका नाम कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर है। 1984 में जेनिफर का कैंसर के कारण निधन हो गया था और दिसंबर 2017 में शशि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। शशि कपूर की पत्नी और पृथ्वी थिएटर की सह-संस्थापक जेनिफर केंडल इंग्लैंड की मशहूर अभिनेत्री थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed