दूरदर्शन पर प्रासारित हो रहे रामायण (Ramayan) में अब मेघनाद की एंट्री हो चुकी है। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी चर्चा है। रामायण की कथा में मेघनाद के पास कई सिद्धियां होने का वर्णन किया गया है।
2 of 5
Vijay Arora
- फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजय अरोड़ा ने उनके किरदार को निभाने के लिए कितनी मेहनत की होगी ये एपिसोड देखकर आप जान ही गए होंगे।तस्वीर में देखिए जीनत अमान के साथ विजय अरोड़ा।
3 of 5
Vijay Arora
- फोटो : सोशल मीडिया
रामायण में मेघनाद बने विजय अरोड़ा अपने जमाने के काफी मशहूर अभिनेता रहे। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से इंद्रजीत के किरदार में जान डाल दी थी। रामायण सीरियल ने उनके करियर में चार चांद लगाए।
4 of 5
Vijay Arora
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय अरोड़ा ने 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया। उनकी पहली फिल्म जरूरत थी। इसके अलावा उन्होंने जीनत अमान के साथ फिल्म यादों की बारात में भी काम किया था। यहां देखिए उनकी एक अनदेखी तस्वीर।
5 of 5
Vijay Arora
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय अरोड़ा ने जरूरत, जीवन ज्योति, राखी और हथकड़ी, आखिरी चीख, एक मुट्ठी आसमान, सबसे बड़ा सुख जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में 110 फिल्मों और करीब 500 से अधिक सीरियल्स में काम किया। रामायण के दोबारा प्रसारण के समय विजय अरोड़ा नहीं हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग के चर्चे आज भी होते हैं। उनके द्वारा निभाया गया मेघनाद का किरदार अमर है।