छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता राम कपूर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने लुक्स नहीं अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। 1 सितंबर 1973 को दिल्ली में जन्मे राज कपूर 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं', जैसे सीरियल्स की बदौलत आज घर-घर में पहचाने जाते हैं। आज अभिनेते के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 4
राम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
1997 में छोटे पर्दे पर किया डेब्यू
राम कपूर अब तक कई फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। लेकिन पहली बार उनका एक्टिंग से सामना अपने कॉलेज के दिनों में हुआ था। जब एक चुनौती और कैप्टन के आदेश के बाद उन्होंने एक प्ले में हिस्सा लिया और लीड रोल निभाया। इसके बाद उन्हें एक्टिंग के प्रति अपने प्यार का एहसास हुआ। 1997 में उन्होंने 'न्याय' सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह 'घर एक मंदिर', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'दिल की बातें दिल ही जाने' सहित कई शोज का हिस्सा बने।
3 of 4
राम कपूर-गौतमी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
को-स्टार पर हार बैठे थे दिल
राम कपूर 'घर एक मंदिर' के दौरान गौतमी से मिले थे। शो में दोनों लीड रोल में थे और उसी दौरान दोनों को प्यार हो गया। कुछ समय तक डेट करने के बाद राम ने गौतमी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। इसके बाद 2003 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के एक बेटी और बेटा हैं। राम कपूर ने एक बार बताया था कि वह शुरुआती दिनों में बहुत स्मोकिंग करते थे। लेकिन अपनी बेटी के मना करने पर उन्होंने इस आदत को छोड़ दिया था।
4 of 4
राम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रांसफॉर्मेशन से सबको दिया था चौंका
राम कपूर का वजन 130 किलो हुआ करता था, लेकिन अचानक उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। लवयात्री फिल्म में नजर आने के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू किया और 30 किलो वजन कम करने में सफल रहे। वह खुद को फिट करने के लिए वर्कआउट के साथ ही 16 घंटे तक कुछ नहीं खाते थे। सुबह उठकर वह एक घंटे तक वेटलिफ्टिंग करते थे और फिर रात में भी कार्डियो करते थे।