{"_id":"5a927e424f1c1baa1b8b95e5","slug":"ram-gopal-varma-about-sridevi-shocking-death-at-age-of-54","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को याद करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखी इतनी भावुक चिट्ठी, रुला सकती है फैंस को","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को याद करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखी इतनी भावुक चिट्ठी, रुला सकती है फैंस को
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की मौत ने पूरे बॉलीवुड को सदमें डाल दिया है। बॉलीवुड जगत के सितारों से लेकर राजनीति तक के लोग श्रीदेवी की मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं, राम गोपाल वर्मा अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत से सकते में हैं।
sridevi
राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी से अपनी पहली मुलाक़ात से लेकर तमाम अनुभव शेयर करते हुए एक चिट्ठी लिखी है। रामगोपाल वर्मा ने लिखा, मैं श्रीदेवी से नफरत करता हूं। मैं उनसे नफरत करता हूं मुझे ये एससास दिलाने के लिए वो भी बस एक इंसान थीं। कोई देवी नहीं। मैं उनसे नफरत करता हूं मुझे ये याद दिलाने के लिए कि उनके दिल को भी धड़कते रहने की ज़रूरत होती थी और वो दिल कभी भी रूक सकता है।
I HATE GOD FOR KILLING SRIDEVI and I HATE SRIDEVI FOR DYING and here is the reason https://t.co/hsxyNeOmRR
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) February 25, 2018
sridevi
उन्होंने आगे कहा, मैं नफरत करता हूं इस बात से कि मुझे जिंदा रहना पड़ा उनकी मौत की खबरें सुनने के लिए। मैं भगवान से नफरत करता हूं, उन्हें मार डालने के लिए और मैं श्रीदेवी से नफरत करता हूं मर जाने के लिए। श्रीदेवी आप जहां भी हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा।
I think God is just an arrogant M F and once in a while needlessly shows off his power by abruptly killing who we think to be super humans like Bruce Lee and Sridevi ..I so wish Bruce will give him two kicks one for himself and one for Sridevi pic.twitter.com/aFDIy7HcKx
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) February 25, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi
वह ईश्वर की एक ऐसी अनमोल रचना थीं जिसे उन्होंने एक स्पेशल मूड में बनाया था और वो मनुष्यता के लिए ईश्वर का एक विशेष उपहार बन कर आई थीं। श्रीदेवी के साथ मेरी यात्रा तब शुरू हुई जब मैं अपनी पहली फ़िल्म 'शिवा' की तैयारी कर रहा था। मैं तब नागार्जुन के चेन्नई वाले दफ्तर के बगल वाली गली में जाया करता जहां उन दिनों श्रीदेवी रहा करती थींऔर गेट के बाहर से ही उनके घर को घंटों देखा करता।
विज्ञापन
sridevi
इस खत में राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी से जुड़ी कई बातें लिखी है। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर शाम तक मुंबई लाया जा सकता है। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है। खबर है कि मुंबई से एक विशेष प्लेन दुबई भेजा जाएगा और देर शाम तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाया जा सकता है।