पिछले कुछ दिनों से एनटीआर की बायोपिक कई वजहों से चर्चाओं में है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर कृष कर रहे हैं। कृष ने हाल ही में कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका की शूटिंग खत्म की है। एनटीआर की बायोपिक में एनटीआर का किरदार उनके ही बेटे नंदामूरी बालाकृष्णा निभा रहे हैं। खैर, अब इस फिल्म में श्रीदेवी का किरदार निभाने जा रही अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का फर्स्ट लुक सामने आया है।
{"_id":"5bbdcbe0867a55282b0c5fc8","slug":"rakul-preet-portrays-the-part-of-the-legendary-actress-sridevi-in-ntr-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निधन के बाद पहली बार सामने आया श्रीदेवी का लुक, NTR की बायोपिक में रकुल को पहचानना होगा मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निधन के बाद पहली बार सामने आया श्रीदेवी का लुक, NTR की बायोपिक में रकुल को पहचानना होगा मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
sridevi
sridevi
फोटो में रकुल प्रीत हूबहू श्रीदेवी की तरह लग रही हैं। अगर आपने श्रीदेवी की साउथ फिल्में देखी हैं तो आप रकुल को पहचानने में एक बार को धोखा जरूर खा सकते हैं क्योंकि रकुल का गैटअप हूबहू श्रीदेवी की तरह ही है। बता दें इस फिल्म का पहला पार्ट 9 जनवरी को 'कथानायकुडू' नाम से जबकि दूसरा पार्ट 24 जनवरी को 'महानायकुडू' के नाम से रिलीज हो रहा है।
Rakul Preet as #Sridevi... Rakul Preet portrays the part of the legendary actress in #NTRBiopic... While the first part [#NTRKathanayakudu] will release on 9 Jan 2019 [Wed], the second part [#NTRMahanayakudu] will release on 24 Jan 2019 [Thu]... Directed by Krish. pic.twitter.com/sFwEjcBn4M
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 10, 2018
vidya balan
इसी फिल्म में विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह मुख्यमंत्री एनटी रामा राव की पहली पत्नी बसवताराकम नंदमुरी का किरदार निभाएंगी। रकुल प्रीत साउथ की 'सरनायडू', 'ध्रुवा' और 'जया जानकी नायक' के अलावा बॉलीवुड की फिल्म 'यारियां' और 'अय्यारी' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi
वहीं बात करें श्रीदेवी के किरदार की तो उनके निधन के बाद ऐसा पहली बार होगा जब कोई हीरोइन उनके किरदार को बड़े परदे पर करती दिखेगी। श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में बाथ टब में गिरने से निधन को गया था। उस समय श्रीदेवी अपने भांजे और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गईं थीं। मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई थी।
विज्ञापन
sridevi
बता दें कि एनटीआर मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्में दी है। एनटीआर ने दिवगंत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी लगभग 14 फिल्मों में साथ किया था, जिसमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही है। इसी वजह से इस बायोपिक में श्रीदेवी का रोल काफी महत्वपूर्ण है।