#metoo अभियान के तहत यौन शोषण का खुलासा होने के बाद बॉलीवुड के कई सितारे चर्चा में हैं। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के द्वारा नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद फिल्म निर्देशक-निर्माता विकास बहल पर भी एक महिला ने आरोप लगाया है। महिला के इस खुलासे के बाद कंगना रनौत,हंसल मेहता, नंदिता दास, सोनम कपूर, राजकुमार राव और अनुराग कश्यप जैसे बड़े सितारे विकास बहल की आलोचना कर रहे हैं।
महिला का यौन शोषण करने पर विकास बहल पर आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने भी जमकर आलोचना की है। इतना ही नहीं इमरान खान ने विकास बहल के यौन उत्पीड़न को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए हैं। मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने बताया है कि विकास बहल इससे पहले भी कई हीरोइनों और महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर चुके हैं। इमरान ने बताया कि उनके यौन उत्पीड़न के बारे में उन्हें तीन हीरोइनों ने भी बताया था।
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए इमरान खान ने यह कहा है- 'बॉलीवुड की तीन हीरोइनों ने मुझे आकर बताया कि फिल्म के सेट पर विकास बहल उन्हें गलत तरीके से छूते हैं। साथ ही विकास बहल हमसे यह भी कहते हैं कि तुम्हें फिल्म में काम करना है तो बदले में मुझे क्या मिलेगा।' इमरान खान ने बताया- 'जब मुझे विकास के बारे में यह सब पता चला तो मैं उनकी इन बातों का खुलासा करने वाला था, लेकिन इससे पहले मैंने बॉलीवुड में मौजूद कुछ खास दोस्तों से इस बारे में सलाह लेना बेहतर समझा।'
इमरान खान ने आगे कहा है- 'हीरोइनों द्वारा खुलासा करने के बावजूद मैंने विकास बहल के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं बोला क्योंकि उस समय मेरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास काम नहीं कर रही थीं, इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं उनके बारे में मीडिया से बात करूंगा तो लोग सोचेंगे कि मैं पब्लिसिटी पाने के लिए यह सब बोल रहा हूं। मुझे अब दोबारा मौका मिला जो अब मैं बोल रहा हूं।' इसके अलावा इमरान खान ने विकास बहल के खिलाफ और भी कई खुलासे किए हैं।
आपको बता दें कि #metoo अभियान के जरिए विकास बहल पर उस समय आरोप लगने शुरू हुए हैं। जब हाल ही में प्रोड्क्शन हाउस 'फैंटम फिल्म्स' को खत्म किया गया है। इस हाउस के साझेदार विकास बहल, अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोत्वेन और निर्माता मधु मंटेना थे। वहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद तमाम महिलाएं #metoo अभियान के जरिए अपने खिलाफ हुए शोषण पर खुलकर आवाज उठा रही हैं।