अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर चर्चा में हैं। वह शहर-शहर में जाकर फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं और दर्शकों से 'रक्षा बंधन' देखने की अपील कर रहे हैं। भाई-बहन के रिश्ते पर बनी ये फिल्म राखी के मौके पर कल यानि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि साल 2022 में अक्षय कुमार की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी दो फिल्में 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं। ऐसे में 'रक्षा बंधन' पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
Raksha Bandhan BO Prediction: ओपनिंग डे पर 'लंबी रेस का घोड़ा' साबित होगी रक्षा बंधन! पहले दिन करेगी इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन