फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Day 2: यहां 'लाल सिंह चड्ढा' को पछाड़ आगे निकली 'रक्षा बंधन', किया इतने करोड़ का कारोबार

Sat, 13 Aug 2022 09:00 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 13 Aug 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan box office collection Day 2: Akshay Kumar Film Earning drop on Friday from day 1 collection
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' के दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। सामने आरहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रक्षा बंधन  ने पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 25 फीसदी कम कमाई की है। जी हां, रक्षा बंधन के अवसर पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म को छुट्टियों का फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है।

Raksha Bandhan box office collection Day 2: Akshay Kumar Film Earning drop on Friday from day 1 collection
रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो रक्षा बंधन ने शुक्रवार को 6 से 6.40 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। यानी एडवांस बुकिंग के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के जरिए दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने में नाकाम रही है। 

Raksha Bandhan box office collection Day 2: Akshay Kumar Film Earning drop on Friday from day 1 collection
रक्षा बंधन - फोटो : youtube

यदि सिनेमाघरों के ऑक्यूपेंसी की बात करें तो दूसरे दिन की शुरुआत औसत रही। हालांकि दोपहर के शो के बाद ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी देखी गई। गुजरात, सौराष्ट्र, सीआई और राजस्थान जैसे कुछ बड़े केंद्रों में अक्षय कुमार की फिल्म ने लाल सिंह चड्ढा से बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रक्षा बंधन अन्य सभी जगहों पर आमिर खान अभिनीत फिल्म से पिछड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan box office collection Day 2: Akshay Kumar Film Earning drop on Friday from day 1 collection
लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं लाल सिंह चड्ढा के दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म की कमाई में शुक्रवार को 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 7.75 से लेकर 8. 25 करोड़ तक की कमाई की है। वहीं क्षेत्र के अनुसार फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी पंजाब में अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि दिल्ली और मुंबई के चुनिंदा सिनेमाघरों में दर्शकों की सम्मानजनक भीड़ देखने को मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed