अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रक्षाबंधन' को लेकर चर्चा में हैं। वह जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। उनकी और ट्विकंल खन्ना की जोड़ी आदर्श कपल्स में गिनी जाती है। हालांकि, इन दोनों को एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते कम ही देखा जाता है, मगर जरूरत के वक्त दोनों साथ खड़े नजर आते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने ट्विकंल खन्ना को लेकर बातचीत की।
2 of 4
कॉफी विद करण में सामंथा और अक्षय
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि वह ऐसा कुछ काम नहीं करते, जिससे ट्विकंल खन्ना को डरना पड़े। बता दें कि बीते दिनों अक्षय कुमार ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में शिरकत की थी। वह साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ शो में पहुंचे थे। इस दौरान अक्की ने कहा था कि वह इस बात से डरते हैं कि उनकी पत्नी अपने किसी आर्टीकल में क्या लिख सकती हैं। हाल ही में जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या ट्विकंल को भी उनके काम को लेकर इसी तरह का कोई डर सताता है? इस पर उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया।
3 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी फिल्मों या उनके काम से डरने जैसा कुछ नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह सिर्फ फैमिली फिल्में ही बनाते हैं। उनका पूरा फोकस परिवार पर होता है। अक्षय ने कहा, 'मुश्किल ही मेरी फिल्मों को सेंसर बोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट मिलता है। मैं जो कुछ भी करता हूं, उससे ट्विवंकल को डरने का कोई मौका कभी नहीं दिया।'
4 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : youtube
बता दें कि अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' आगामी 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। अक्षय कुमार की इस फिल्म की भिड़ंत आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से होगी। 'रक्षा बंधन' के अलावा अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'कैप्सूल गिल' में भी नजर आएंगे।