{"_id":"62c1d20aa8c1185db63d86ce","slug":"raksha-bandhan-actress-bhumi-pednekar-red-bikini-top-pictures-viral-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: लाल रंग के बिकिनी टॉप में भूमि पेडनेकर ने दिखाईं शोख अदाएं, आखिरी तस्वीर तो है बेहद हॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Social Media: लाल रंग के बिकिनी टॉप में भूमि पेडनेकर ने दिखाईं शोख अदाएं, आखिरी तस्वीर तो है बेहद हॉट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपना खास मुकाम बनाया है। भूमि पेडनेकर को ज्यादातर सामाजिक फिल्में करने के लिए भी जाना जाता है। वह हर फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी दिखाती हैं। हर फिल्म में फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर एक से एक पोस्ट के जरिए फैंस का दिल जीतती रहती हैं। भूमि कभी बोल्ड तो कभी देसी अंदाज में भी तस्वीरें शेयर करती हैं।
2 of 4
भूमि पेडनेकर
- फोटो : insta
हाल ही में भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री काफी हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों में कातिलाना स्माइल से फैंस का दिल लूट रही हैं। भूमि के लुक की बात करें तो उन्होंने डार्क रेड कलर की ब्रालेट पहनी है। इसके ऊपर से अभिनेत्री ने ओपन शर्ट पहनी है। मेकअप की बात करें तो अभिनेत्री ने लाइट शेड की लिप्स्टिक लगाई है और अपने बालों को पीछे की तरफ बांध रखा है। अभिनेत्री की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बहुत से फैंस इसपर दिल और फायर वाले रिएक्शन दे रहे हैं।
तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है- 'बर्थडे मंथ'। बता दें कि भूमि का बर्थडे 18 जुलाई को होता है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। अभिनेत्री बहुत जल्द नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म अफवाह में नजर आने वाली हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर उन्होंने कहा था, 'यदि आप किसी बेहतरीन एक्टर के साथ काम करते हैं तब आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर आखिरी बार फिल्म बधाई दो में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। ये फिल्म समलैंगिकता पर आधारित थी। भूमि की आने वाली फिल्में 'रक्षाबंधन' और 'मिस्टर लेले' हैं। रक्षा बंधन में वह अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में हैं। ये फिल्म भाई-बहन के रिश्तों की खट्टी-मीठी कहानियों पर बनी है। रक्षा बंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।