राखी सावंत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने इंस्टाग्राम वीडियोज को लेकर। ऐसे में एक बार फिर राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो बार बार कहती दिख रही हैं- शादी मत करना।
क्या अपने पति से खुश नहीं हैं राखी सावंत, सोशल मीडिया पर फैंस से कही ये बात
हाल ही में राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियोज में से दो वीडियोज में राखी पतियों का जिक्र करते नजर आ रही हैं। राखी के इन दोनों वीडियोज को देखने के बाद सभी फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या अपनी शादी से खुश नहीं हैं राखी सावंत। इसके साथ ही फैंस यही बात राखी के वीडियोज पर भी कमेंट कर रहे हैं।
दरअसल राखी के जिन दो वीडियोज की बात हो रही है। उनमें से एक वीडियो में राखी सिर्फ एक ही बात कहती दिख रही हैं, 'शादी मत करियो..'। वहीं दूसरे वीडियो में राखी पतियों के बारे में बात करते हुए कह रही हैं, 'दुनिया में दो तरह के पति होते हैं, एक वो जो अपनी पत्नी को घुमाते फिराते हैं, फिल्म दिखाते हैं, शॉपिंग कराते हैं और दूसरे जो हमारे पास हैं।' हालांकि ये दोनो वीडियोज ही लिप सिंक हैं।
View this post on Instagram
वैसे राखी के और भी वीडियोज हैं जो सुर्खियों में हैं। ऐसे ही इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में राखी कहती दिख रही हैं कि वो अब से भगवान के वचन अपने फॉलोअर्स को सुनाएंगी। वीडियो में राखी आगे कहती हैं कि जो प्रवचन सुनेगा वो स्वर्ग में जाएगा और जो नहीं उसको भी आशीर्वाद मिलेगा।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही राखी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थी। बड़ी बात है कि इतने वक्त के बाद भी राखी के पति को किसी ने नहीं देखा है। राखी ने अपने पति की तस्वीर तक सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। राखी का कहना है कि उनके पति मीडिया को पसंद नहीं करते हैं।