{"_id":"635ffbc4e9f6722a1410f387","slug":"rakhi-sawant-told-sajid-khan-innocent-drama-queen-made-fun-of-sherlyn-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: राखी सावंत ने साजिद खान को बताया अपना भाई, शर्लिन चोपड़ा के साड़ी और मेकअप का उड़ाया मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने साजिद खान को बताया अपना भाई, शर्लिन चोपड़ा के साड़ी और मेकअप का उड़ाया मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
साजिद खान इन दिनों टीवी के मोस्ट कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में नजर आ रहे हैं। उनपर मीटू कैंपेन के दौरान गंभीर आरोप लगे हैं। बीते दिनों दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखकर साजिद खान को शो से बाहर करवाने की मांग की थी। इसके अलावा शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इन सबके बाद राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा का जमकर मजाक उड़ाया है।
2 of 4
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सावंत कैमरे के सामने आईं और उन्होंने शर्लिन चोपड़ा को लेकर खूब नौटंकी की। इस बार राखी सावंत ने मीटू के आरोपी साजिद खान को बेकसूर ठहरा दिया है और शर्लिन चोपड़ा का भी खूब मजाक उड़ाया है। हाल ही में शर्लिन ने साजिद खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और उन्हें जल्द से जल्द बिग बॉस से बाहर करने की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई ना होने पर एक दिन पहले ही शर्लिन पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट हुईं।
शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया के सामने साजिद पर कोई कार्रवाई ना होने की वजह सलमान खान को बताती नजर आई थीं। इसके अलावा वह कैमरे के सामने रोती भी दिखीं थीं। जिसके बाद राखी सावंत ने कैमरे के सामने रोने की एक्टिंग की और शर्लिन चोपड़ा को बहुत कुछ कहा। राखी सावंत ने साजिद को अपना भाई बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई आया ही नहीं क्योंकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं है। राखी ने कहा शर्लिन बेवजह उनके पीछे पड़ी है।
राखी सावंत की ये वीडियो देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं। उनके मुताबिक राखी जब खुद ऐसा ड्रामा करती हैं तब वो ये बात क्यों नहीं सोचती हैं। इसके अलावा साजिद खान का सपोर्ट करने के कारण भी लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।