राखी सावंत को यूं ही बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन नहीं कहा जाता।अक्सर विवादों से घिरी रहने वाली राखी ने अब देश में हो रहे रेप और आसाराम को सजा मिलने पर बयान दिया है । साथ ही उन्होंने सरकार को भी धन्यवाद देते हुए एक बड़ी बात कह दी ।
उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि आसाराम बापू को सजा मिली…देर से ही सही लेकिन न्याय तो हुआ । ये उन लोगों के लिए अच्छा उदाहरण है जो ये सोचते हैं कि वो शक्तिशाली हैं और माहिलाओं-बच्चों का शोषण कर साफ बच जाएंगे ।'
साथ ही राखी ने आसाराम को उम्रकैद की सजा होने पर हैरानी जताई । राखी ने कहा, 'इस मामले में मौत की सजा क्यों नहीं सुनाई गई ? वह लड़की बहुत छोटी थी । बच्चे के साथ जो ऐसा करे उसे माफी नहीं मिलेगी । बच्चों के बलात्कारी के लिए न तो जमानत, न ही उम्रकैद ।'
राखी ने ये भी कहा, 'हिंदुस्तान में लड़कियों के लिए सड़कों पर सिर उठाकर चलना और अपने तरह से जिंदगी जीना बहुत मुश्किल हो गया है । कोई दुपट्टा खींचता है तो कोई स्कर्ट खींचता है । आजकल एक लड़की अपने घर के पुरुषों पर भी भरोसा नहीं कर सकती है ।'
कठुआ रेप केस पर राखी सावंत ने कहा, 'हिंदुस्तान की बेटी को न्याय मिलना चाहिए । जब तक बलात्कारियों को फांसी पर नहीं लटकाया जाएगा, तब तक भारत की कोई लड़की सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती । मेरा सरकार से निवेदन है कि वह कातिलों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाएं । यदि सरकार ने ऐसा किया तो मैं पूरी जिंदगी सिर्फ बीजेपी को ही वोट करूंगी ।'