आज ही एक दिन यानी 28 अप्रैल को देश की सबसे चर्चित फिल्म 'बाहुबली 2' रिलीज हुई थी । फिल्म ने दुनिया भर से करीब 1000 करोड़ रुपए की कमाई की थी । इस फिल्म ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे । रिलीज के एक साल पूरे होने पर आपको फिल्म के एक बेहतरीन सीन की सच्चाई बताते हैं ।
वैसे तो फिल्म का हर सीन लाजवाब था, जिसमें कोई खामी के बारे में सोच भी नहीं सकता । लेकिन इस फिल्म की जान कहे जाने वाले एक सीन में इतनी बड़ी चूक हुई थी जिसके बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। ये वही सीन था जब भरे दरबार में माहेष्मती के राजा भल्लालदेव के सामने जंजीरों में जकड़ी देवसेना की पेशी होती है ।
3 of 7
'बाहुबली 2' के एक सीन में सेनापति का सिर काटते बाहुबली
इस सीन में बाहुबली देवसेना से कहते हैं, 'औरत पर हाथ डालने वाले का हाथ नहीं, काटते हैं उसका गला'। अमरेंद्र बाहुबली देवसेना को ये बात बोलते हुए सेनापति का गला धड़ से अलग कर देते हैं, जिसके बाद सेनापति निढाल होकर गिर जाता है। उस सीन में जमीन पर कहीं भी खून गिरा हुआ नजर नहीं आता।
4 of 7
जमीन पर पड़ा धड़ और सिर साफ दिख रहे हैं लेकिन खून कहीं नहीं
यही सीन की सबसे बड़ी गलती थी । इस सीन को फिल्म के सबसे बेहतरीन सीन्स में एक माना जाता है। इसी सीन ने सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत लिया था और लोग खड़े होकर तालियां-सीटियां बजाने को मजबूर हो गए थे। लेकिन इसी सीन में इतनी बड़ी चूक हो गई कि किसी का ध्यान ही नहीं गया ।
वैसे इस तरह की गलती सिर्फ 'बाहुबली 2' में ही नहीं है। इस फिल्म के पहले पार्ट में भी इसी तरह की गलतियां सामने आईं थीं। ऐसा ही एक सीन था जिसमें देवसेना भल्लालदेव की चिता को जलाने के लिए लकड़ियां बीनकर एक गड्ढे में इकट्ठा करती रहती हैं।