{"_id":"5c78dd90bdec224b6317c58a","slug":"rakhi-sawant-said-that-she-can-even-die-for-india-if-needed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयर स्ट्राइक के बाद भी राखी करना चाहती हैं आतंकियों का खात्मा, बोलीं- बम लगाकर मुझे पाक में फेंक दो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एयर स्ट्राइक के बाद भी राखी करना चाहती हैं आतंकियों का खात्मा, बोलीं- बम लगाकर मुझे पाक में फेंक दो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों लगातार टेंशन बनी हुई है। ऐसे में हमेशा विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने एक बयान से खलबली मचा दी है। राखी ने कहा कि उन्हें बम से बांध कर हेलीकाप्टर से पाकिस्तान में छोड़ दें।
Trending Videos
2 of 5
rakhi sawant
- फोटो : file photo
राखी, ग्रेट खली के साथ एक कार्यक्रम में लुधियाना पहुंची थीं। राखी ने कहा कि देश के हित के लिए वह अपनी जान दे सकती हैं, देश को अगर उनकी जरूरत पड़ी तो वह दो हजार बम लगाकर पाकिस्तान में कूद जाएंगी।
राखी ने कहा, 'भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जिस अंदाज में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर आतंकियों को मारा है, उससे देश के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। हर भारतीय को इस बड़ी कार्रवाई पर गर्व करना चाहिए, देश सबसे पहले है।'
वहीं उनका साथ देते हुए ग्रेट खली ने कहा, 'जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं वह देश के लिए अच्छा ही करेंगे। इंडियन आर्मी ईंट का जवाब पत्थर से दे रही है। पूरा देश आर्मी के साथ है।'
विज्ञापन
5 of 5
great khali
उन्होंने बताया कि 2 मार्च से सीडब्ल्यूई ब्रेकडाउन शो का आयोजन किया जा रहा है, इसमें देश के रेसलर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही अमेरिका से आए विदेशी रेसलर भी अपनी काबलियत दिखाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।