बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। वहीं, हाल ही में राखी सावंत ने अपना नया म्यूजिक वीडियो 'झूठा' रिलीज किया है और बताया है कि यह गाना उनके वास्तविक जीवन की घटनाओं से इंस्पायर है। इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक फैन ने उन्हें एक कार गिफ्ट में देकर इंप्रेस किया और बाद में निकाह समारोह में उनसे शादी की और फिर किस तरह से उनके साथ धोखा किया था। गाना लॉन्च होने के बाद राखी बुरी तरह से रो पड़ी थीं, क्योंकि उन्हें ट्रोल किया जा रहा था।
Rakhi Sawant: 'झूठा' सॉन्ग के लॉन्च पर फूट फूट कर रोईं राखी सावंत, बोलीं-क्या मैं इंसान नहीं हूं?
पैपराजी के सामने फूट फूट कर रोईं राखी
पैपराजी से बात करते हुए राखी ने रोते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि राखी सावंत को कौन धोखा दे सकता है, राखी के साथ क्या बुरा हो सकता है। क्यों मैं इंसान नहीं हूं क्या, मैं फीमेल नहीं हूं क्या, मेरे अंदर दिल नहीं है क्या, मैं घर बसाने के सपने नहीं देख सकती हूं क्या? वह अचानक सभी के सामने जोर से चिल्लाई और जोर से रोते हुए नीचे बैठ गईं थी।
View this post on Instagram
यूजर ने किया राखी का समर्थन
राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं, कुछ लोग राखी के वीडियो को देखने के बाद नाटक कह रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसा हो सकता है। यूजर ने लिखा डियर राखी यह सब को दिखाने की जरूरत नहीं है,क्योंकि जनता सही नहीं है, आप मजबूत रहें, हर किसी के पास आपके जैसा शुद्ध दिल नहीं हो सकता है। उन्हें अपना मजाक उड़ाने का मौका न दें।
Tiger 3: 'टाइगर 3' से सलमान की तस्वीरें लीक, भाईजान का धांसू अवतार देख बढ़ीं फैंस की धड़कनें
राखी सावंत की जिंदगी से इंस्पायर है सॉन्ग
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-एक चीज जो आप छुपा नहीं सकते हैं, वह है जब आप अंदर से अपंग हो जाते हैं। म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि कुछ ही हफ्तों में राखी की जिंदगी कैसे बदल जाती है। राखी गाने की शुरुआत में होने से पहले खुद को बाथटब में डूबाती हुई नजर आ रही हैं। आगे दिखाया जाता है कि कैसे एक फैन ने उसे एक स्टूडियो में एक्ट करते हुए देखा, उसे एक कार गिफ्ट की और दोनों एक निकाह समारोह में शादी करते हैं। साथ ही पूरे गाने में वह फैन अपनी धोखा धड़ी को कवर करते हुए नजर आता है, जब तक वह पकड़ा नहीं जाता है। गाने के दौरान यह भी दिखाया जाता है कि कैसे उसकी मां की मौत हो जाती है और जब वह घर लौटती है तो वह अपने पति को किसी और औरत के साथ पाती है, जिसके बाद वह राखी की पिटाई करता है और आखिर में वह उसे जेल भेज देती है।
Sharmila Tagore: 'द कपिल शर्मा शो' में शर्मिला टैगोर ने दिए कपिल के सवालों के शानदार जवाब, सुनकर रह जाएंगे दंग
अल्तमश फरीदी ने गाया गाना
गाने में दिखाए गए सभी सीन बिल्कुल वही हैं, जो राखी की जिंदगी में बीते दिनों देखने मिले थे।आपको बता दें कि गाने को अल्तमश फरीदी ने गाया है और संगीत आसिफ फरीदी ने दिया है। वहीं गाने को शबाब अली ने लिखा है और मुदस्सर खान ने इस निर्देशित किया है।
Mahesh Bhatt: जब बेइंतहा शराब पीकर फुटपाथ पर ही सो गए थे महेश भट्ट, बोले- मैं तो नशेड़ी हो गया था...