Rakhi Sawant: राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, बोलीं- उसके खिलाफ मेरे पास सबूत हैं...
राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के बीच की कैट फाइट ने अब लीगल रूप ले लिया है। दरअसल राखी ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई है और कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
विस्तार
राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच साजिद खान को लेकर इस समय जबरदस्त कैट फाइट देखने को मिल रही है। दोनों आए दिन एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रही हैं। फिलहाल अब ये मामला सिर्फ कैट फाइट तक सीमित नहीं रह गया है। आज राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसी के साथ वह उन पर जमकर बरसीं और शर्लिन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। शर्लिन ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राखी सावंत ने एडवोकेट फाल्गुनी के साथ जाकर शर्लिन के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस स्टेशन से बाहर आने के बाद उन्होंने वह मीडिया से भी बात की और इस दौरान उनकी एडवोकेट ने बताया कि शर्लिन ने अब तक राखी के खिलाफ जो भी कहा है, उसे लेकर उन्होंने मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई है।
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को उच्च न्यायालय से मिली राहत, साल 2003 के कथित धोखाधड़ी मामले में रद्द हुई याचिका
राखी सावंत ने यह भी दावा किया कि उनके पास शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ कई सबूत और वीडियोज हैं, कोर्ट में पेश करने के लिए। इसी के साथ राखी ने कहा कि उसने इतने आदमियों के ब्लैकमेल किया है...और दो तीन लोगों ने तो सुसाइड भी किया है। इसके अलावा भी राखी ने शर्लिन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी सावंत को एडवोकेट के साथ एफआईआर की कॉपी भी दिखाते हुए देखा जा सकता है।
पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किए गए एक वीडियो में इसके बाद शर्लिन चोपड़ा का रिएक्शन भी सामने आ चुका है और उन्हें कहते सुना जा सकता है कि उन्हें राखी से कोई लेना देना नहीं है और न ही उनके साथ मेरी लड़ाई है। वह खुद ही बीच में आ रही हैं। उनकी लड़ाई तो यौन शोषण के खिलाफ है।