महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और बॉलीवुड के कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। तो वहीं अब खबर है कि तेजी से फैल रही कोरोना महामारी से बचाव के लिए अभिनेता राकेश रोशन अपनी पत्नी पिंकी और बेटी सुनैना के साथ मुंबई से लोनावला शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि, एक्टर ऋतिक रोशन जुहू स्थित अपने अपार्टमेंट में ही रहेंगे।
2 of 5
राकेश रोशन को मिली राहत
- फोटो : getty
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश कुछ जरूरी सामान और फैमिली के साथ मुंबई से लोनावाला शिफ्ट हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि रोशन साहब आजकल सिर्फ मीटिंग के लिए मुंबई आते हैं। वे अब लोनावला में रहते हैं और हफ्ते में दो या तीन दिन ही मुंबई में दिखते हैं। जब उससे पूछा गया कि ऐसा क्यों हुआ है। तब सूत्र ने बताया कि, 'यह सब सिर्फ कोविड-19 की वजह से है। शूटिंग और मीटिंग भी कम ही हो रही हैं। बॉलीवुड भी इस समय बुरे दौर से गुजर रहा है। कुछ फिल्मों की रिलीज डेट सामने आई ही थीं कि कोविड की दूसरी लहर ने एक बार फिर से माहौल खराब कर दिया। एक दिन पहले ही कोरोना की दूसरी लहर के कारण राणा दग्गुबाती की अपकमिंग फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज डेट टाल दी गई है।'
3 of 5
बेटे ऋतिक के साथ राकेश रोशन
सूत्रों ने आगे बताया कि, 'लोनावला में राकेश रोशन का बहुत ही आलीशान घर है, जो एक मेंशन की तरह ही दिखता है। तो फिर वे मुंबई में रह कर अपनी फैमिली को क्यों रिस्क में डालेंगे? पिछले साल ही उन्होंने कैंसर से जंग जीती है, इस कारण उन्हें खुद का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत भी है। हालांकि, वे बहुत जरूरी मीटिंग के लिए हफ्ते में दो या तीन दिन मुंबई आते हैं। मीटिंग के बाद वे तुरंत लोनावला वापस लौट जाते हैं।'
4 of 5
राकेश रोशन
- फोटो : Insatagram- @rakesh_roshan9
जब राकेश रोशन से इस बारे में पूछने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने ने कहा कि 'वे अपनी बहुत ज्यादा जरूरी चीजें लोनावला ले आए हैं और जब तक कोरोना महामारी पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती, तब तक हम लोनावला में ही रहेंगे।' बता दें कि कुछ दिनों पहले राकेश रोशन ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था।
बता दें कि अक्टूबर 2020 में पिंकी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। तब इस बात की पुष्टि उनके पति राकेश रोशन ने खुद की थी। तो वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो राकेश रोशन कोरोना महामारी खत्म होने के बाद 'कृष-4' पर काम शुरू करेंगे।