मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्त की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू के हाथ पैर में अब मूवमेंट दिख रही है। बताया जा रहा है कि बीते दिन उन्होंने अपनी पत्नी से बात करने की कोशिश की। कॉमेडियन के सेहत में सुधार के लिए फैंस और उनके परिवार के लोग दिन-रात प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच राजू के मुख्य सलाहकार ने भी कानपुर के पनकी मंदिर में पूजा कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
2 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
दरअसल, मंगलवार का दिन बहुत खास था। कानपुर में इस दिन बुढ़वा मंगल की धूम देखने को मिली। इस खास मौके पर कानपुर के लोग पनकी मंदिर में पूजा कर मन्नत मांगते हैं। राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना भी इसी वजह से मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और राजू के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ राजू के बचपन के दोस्त संजय कपूर भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि राजू की हालत में पहले से काफी ज्यादा सुधार आया है। लेकिन वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि जब तक राजू वेंटिलेटर पर हैं तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
3 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि वह सोमवार को दिल्ली राजू से मिलने जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस समय उनकी पत्नी, बेटी, बेटा बड़े भैया सभी राजू के साथ दिल्ली में मौजूद हैं। बता दें कि पिछले महीने वर्क आउट के दौरान राजू को हार्ट अटैक आ गया था। इसके बाद वह बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उनका अभी भी इलाज जारी है।
4 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि राजू द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंजे शो से घर-घर में मशहूर हो गए थे। शो के अलावा वह बाजीगर, मैंने प्यार किया, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया और बॉम्बे टू गोवा जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।