बॉलीवुड एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव का 16 मार्च यानी आज जन्मदिन है। राजपाल यादव ने अपने किरदारों से फैंस को खूब हंसाया है। चाहे ढोल फिल्म हो या भागम भाग सभी में राजपाल यादव को खूब पसंद किया गया और एक समय ऐसा था जब उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे रोल से की थी। राजपाल यादव को पहचान राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल (2000) से मिली थी। आज राजपाल के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में...
2 of 5
rajpal yadav
- फोटो : social media
राजपाल यादव ने 18 साल पहले राधा नाम की लड़की से शादी की थी। ये राजपाल यादव की दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था। करुणा का निधन उस वक्त हो गया था जब उन्होंने पहली बेटी ज्योति को जन्म दिया। राजपाल इसके बाद शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन हमसफर के तौर पर उन्हें राधा मिल गईं और जब ये दोस्ती प्यार में बदलीं तो दोनों ने सात फेरे ले लिए।
3 of 5
rajpal yadav
- फोटो : social media
राजपाल यादव ने 10 मई 2003 को राधा संग सात फेरे लिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए कहा था, 'मेरी पत्नी राधा मुझसे 9 साल छोटी हैं। हमारी लव मैरिज हुई थी। राधा से मेरी मुलाकात कनाडा में हुई थी, जब मैं फिल्म 'द हीरो' की शूटिंग के लिए वहां गया था।
4 of 5
राजपाल यादव
- फोटो : Instagram
राजपाल यादव ने बताया था, एक कॉमन फ्रेंड ने हम दोनों को मिलवाया था। हम दोनों 10 दिन तक कनाडा में साथ रहे। कनाडा से वापस लौटने के बाद भी एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में रहे। हालांकि मुलाकात के 10 महीने बाद राधा ने कनाडा छोड़कर भारत आने का फैसला किया। उन्होंने बताया था कि हम काफी देर फोन पर बातचीत करते थे। इस दौरान मेरा लंबा-चौड़ा फोन का बिल आया था।
5 of 5
Rajpal Yadav
- फोटो : file photo
वहीं अपनी पहली मुलाकात पर राधा ने बताया था, 'मैं जब पहली बार मुंबई पहुंची, तब राजपाल मुझे अपने घर लेकर गए थे। उन्होंने मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर उसी होटल की तरह कराया था, जैसा कनाडा के होटल में था, जहां हम पहली बार मिले थे।' इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों की दो बेटियां हैं। राजपाल यादव की बेटी ज्योति की शादी हो चुकी हैं। ज्योति उनकी पहली पत्नी करुणा की संतान हैं।