बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। ये दोनों कलाकार इन दिनों अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान राजकुमार राव ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं।
2 of 5
Rajkummar Rao
- फोटो : file photo
31 अगस्त 1984 को गुड़गांव के अहीरवाल में जन्में राजकुमार राव ने गुड़गांव के ब्लू बैल्स मॉडल स्कूल से पढ़ाई की है। आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली पहुंचे और यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। अपने अभिनय के दम पर राजकुमार राव ने न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई बल्कि बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।
3 of 5
Rajkummar Rao
- फोटो : file photo
राजकुमार राव को बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्मों से मिला लेकिन पहचान फिल्म 'काई पो छे' से मिली। फिल्मी करियर के शुरुआत में जब राजकुमार को सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल दी और Rajkumar rao की जगह Rajkummar rao लिखने लगे।
4 of 5
rajkummar rao
- फोटो : file photo
राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो मुंबई काम की तलाश में आए थे तो उन्हें मुंबई में छोटे-मोटे विज्ञापन मिल जाते थे। उन विज्ञापनों में वो 10वें नंबर पर खड़े रहते थे। राजकुमार राव ने बताया था- 'मैं तकरीबन 10000 रुपए महीना कमा लेता था लेकिन फिर भी कई दिन ऐसे थे जब मेरे पास कुछ नहीं होता था और मुझे अपने दोस्त को फोन कर खाने का जुगाड़ करना पड़ता था।'
राजकुमार ने बताया था- 'जब मैं बड़ा हो रहा था तो शाहरूख से बेहद प्रभावित था। मैं उनके पोस्टर्स को देखता रहता था और कई बार सोचता था कि अगर शाहरूख जैसा इंडस्ट्री से बाहर का एक्टर आकर बॉलीवुड पर राज कर सकता है तो शायद मेरे लिए भी उम्मीद की किरण तो है।' आज राजकुमार की फिल्मों को देखकर ये बात तो माननी पड़ेगी कि वो चाहे कोई भी किरदार क्यों न करें, बड़ी ही आसानी से उसे निभाते हैं। ऐसे कि आपको भी लगे कि ये आदमी है ही वैसा।