{"_id":"5b62afbe4f1c1b6f548b7f4b","slug":"rajkummar-rao-and-shraddha-kapoor-stree-film-first-song-milegi-milegi-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजकुमार राव को इस तरह मिल गईं श्रद्धा कपूर, 'स्त्री' का पहला गाना 'मिलेगी मिलेगी' रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजकुमार राव को इस तरह मिल गईं श्रद्धा कपूर, 'स्त्री' का पहला गाना 'मिलेगी मिलेगी' रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
stree
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में आपको श्रद्धा और राजकुमार का ऐसा लुक नजर आएगा जिसे यकीनन आपने इससे पहले नहीं देखा होगा। इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही देर हुई है लेकिन इसे अब तक 84 हजार लोग देख चुके हैं। इस गाने के बोल 'मिलेगी मिलेगी तुझे भी मिलेगी' है जिसमें दोनों स्टार्स जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
stree
गाने में सेट को दरबार की तरह दिखाया गया है जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव डांस कर रहे हैं। गाने में श्रद्धा कपूर टॉप के साथ लुंगी स्टाइल कपड़े पहने हुई हैं तो वहीं राजकुमार राव रजवाड़ी ड्रेस में नजर आ रहे हैं। 'मिलेगी मिलेगी' गाने को मीका सिंह ने गाया है जिनकी आवाज आपको झूमने पर मजबूर कर देगी। इस गाने को सचिन-जिगर ने कम्पोज किया है।
stree
'स्त्री' फिल्म हॉरर कॉमेडी ड्रामा है जो इसी महीने यानि कि 31 अगस्त को रिलीज होगी। इस गाने को फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने ट्विटर पर शेयर किया है। 'स्त्री‘ के ट्रेलर रिलीज होते ही इसे 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके थे जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने गाने को जल्दी रिलीज करने का फैसला लिया।
It's time to groove & move to the tunes of #MilegiMilegi! Song out now: https://t.co/2chFWhrwIt@RajkummarRao #DineshVijan @amarkaushik @TripathiiPankaj @Aparshakti @nowitsabhi @MikaSingh @SachinJigarLive #VAYU @MaddockFilms #D2RFilms @krishdk @RajnDK @JioCinema @TSeries pic.twitter.com/Wlswk0L9KG
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) August 2, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
stree
'मिलेगी मिलेगी' गाने का टीजर पहले ही रिलीज कर दिया गया था लेकिन पूरे गाने को अब रिलीज किया गया। दिनेश विजान की इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देगी। वहीं बात करें 'स्त्री' की कहानी की तो यह फिल्म कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है।
विज्ञापन
स्त्री
कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। वह चुड़ैल रात को गांव के लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती और जो भी दरवाजा खोलता उसकी मौत हो जाती थी। इसके बाद उस भूतिया चुड़ैल के साये से बचने के लिए लोगों ने अपने घर की दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया।
