{"_id":"5c763b06bdec2217fb33289d","slug":"rajkummar-rao-and-dinesh-vijan-team-up-for-horror-comedy-rooh-afza","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्त्री के बाद हॉरर कॉमेडी 'रुह-अफजा' में नजर आएंगे राजकुमार राव, फुकरे के इस एक्टर का भी मिला साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्त्री के बाद हॉरर कॉमेडी 'रुह-अफजा' में नजर आएंगे राजकुमार राव, फुकरे के इस एक्टर का भी मिला साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' से दर्शकों का दिल जीत चुके राजकुमार राव अब एक नई हॉरर कॉमेडी में काम करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम होगा 'रुह-अफजा'। प्रोड्यूसर दिनेश विजन और फिल्म 'फुकरे' के डायरेक्टर मृगदिप सिंह लांबा इस फिल्म को मिल कर प्रोड्यूस करेंगे।
2 of 5
stree
ये दोनों पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर, लीड एक्ट्रेस और बाकी कास्ट अभी तय नहीं हुई है पर जल्द ही इस पर भी खुलासा हो जाएगा। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा इस फिल्म में फुकरे फेम वरुण शर्मा भी नजर आने वाले हैं। वरुण शर्मा 'फुकरे' में चूचा के किरदार से काफी हिट हुए थे।
3 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : File Pic
फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट लीड रोल में कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली है, ये भी अभी तक साफ नहीं है। राजकुमार की ये दूसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव दिनेश विजन के साथ 'मेड इन चाइना' में भी काम कर रहे हैं, इस फिल्म में राजकुमार राव के मौनी रॉय अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajkummar rao trapped
'रुह-अफजा' की कहानी एक सिंगर भूत की है। यह भूत शादी की रात को दूल्हे को सुला देता है ताकि दुल्हन को अपने वश में कर सके। इसलिए इस गांव में जब कभी किसी की शादी होती है तो इलाके की सभी औरतें पहली रात को दुल्हा-दुल्हन के साथ ही रहती हैं ताकि भूत दुल्हे को सुला ना पाए।
विज्ञापन
5 of 5
rajkumar rao
फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की होगी, जहां भूत नए शादी-शुदा जोड़े को अपने काबू में करने की कोशिश करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।